समाचार

महावीर इंटरनेशनल शाखा नौगामा का कार्यक्रम : विशाल पर्यावरण जागरूकता अभियान रैली का आयोजन


महावीर इंटरनेशनल शाखा नौगामा द्वारा पर्यावरण जागरूकता रैली एवं संगोष्ठी का आयोजन किया। प्रातः 9:00 बजे सीनियर माध्यमिक विद्यालय नौगामा माध्यमिक बालिका विद्यालय नौगामा विद्या निकेतन विद्यालय नौगामा एसएनजी विद्यालय नौगामा की विशाल सामूहिक रैली नगर भ्रमण को निकली एवं उसे रैली में बालक बालिकाओं के साथ स्काउट के छात्र भी पर्यावरण जागरूकता अभियान के पोस्टर एवं कपड़े की थैली मेरी सहेली के पोस्ट के साथ नगर की गलियों में भ्रमण किया। पढ़िए सुरेश चंद्र गांधी की रिपोर्ट…


नौगामा। महावीर इंटरनेशनल शाखा नौगामा द्वारा पर्यावरण जागरूकता रैली एवं संगोष्ठी का आयोजन किया। प्रातः 9:00 बजे सीनियर माध्यमिक विद्यालय नौगामा माध्यमिक बालिका विद्यालय नौगामा विद्या निकेतन विद्यालय नौगामा एसएनजी विद्यालय नौगामा की विशाल सामूहिक रैली नगर भ्रमण को निकली एवं उसे रैली में बालक बालिकाओं के साथ स्काउट के छात्र भी पर्यावरण जागरूकता अभियान के पोस्टर एवं कपड़े की थैली मेरी सहेली के पोस्ट के साथ नगर की गलियों में भ्रमण किया। इस अवसर पर छात्रों द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक पर्यावरण बचाने वृक्षारोपण करने एवं भारत माता के नारों के साथ नगर की गलियां गुंजायमान हो रही थीं।

नगर भ्रमण के बाद सभी छात्र सीनियर माध्यमिक विद्यालय परिसर पहुंचे, जहां पर मुख्य अतिथि उपखंड प्रधान सुभाषजी खराड़ी डॉ अजीत गांधी महावीर इंटरनेशनल शाखा के अध्यक्ष सुरेश चंद्र गांधी, शाखा सचिव कैलाश पंचोली, विद्यालय की प्रधानाचार्य विकास जैन, हरीश उपाध्याय, प्रभुलाल, शारीरिक शिक्षक ग्राम पंचायत सरपंच नरेश परमार, बालिका विद्यालय के प्रधानाध्यापक नरेंद्र जैन, महावीर इंटरनेशनल शाखा के वीर सदस्य जगदीश कटरा, ताजेगजी पाटीदार, खुशपाल जैन एवं गण मध्य नागरिकों की उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर भावना दिन रात मेरी सब सुखी संसार में के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में पधारे हुए सभी अतिथियों का महावीर इंटरनेशनल इंटरनेशनल शाखा क ओर से अतिथियों का सम्मान दुपट्टा उडाकर पगड़ी पहनकर किया गया। इस अवसर पर महावीर इंटरनेशनल अध्यक्ष सुरेश चंद्र गांधी ने बताया कि आज संपूर्ण भारत वर्ष में पर्यावरण जागरूकता रैली का आयोजन किया जा रहा है। उसी के तहत आज नौगामा नगर में भी इस रैली का आयोजन किया गया। सभी बच्चों से एवं ग्रामीणों से निवेदन किया कि सिंगल उसे प्लास्टिक को बिल्कुल उपयोग में नहीं करना है। कपड़े की थैली का उपयोग करना है एवं पर्यावरण को शुद्ध बनाने के लिए वृक्षारोपण करना है।

इस अवसर पर डॉक्टर अजीत गांधी एवं वरुण पशु आहार वल्लभ पाटीदार द्वारा छात्रों को पेन वितरित किए गए। इस अवसर पर विद्यालय के स्टाफ साथी आशीष उपाध्याय कमल सिंह, अकाउंटेंट निलेश, देवीलाल क्लास, रोहित पाटीदार, मनी देवी, सुशीला, कमल सिंह चौहान आदि ने अपना सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के अध्यापक मुकेश द्विवेदी द्वारा किया गया। राष्ट्रगान के साथ पर्यावरण गोष्ठी का समापन हुआ

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page