समाचार

आचार्यश्री विद्यासागर जी के मुनि दीक्षा दिवस पर कई कार्यक्रम : भक्तों ने मुनिसंघ के समक्ष 58 जिनवाणी भेंट की


आगरा दिगंबर जैन परिषद के तत्वावधान में मुनि श्री सौम्यसागर जी महाराज एवं मुनिश्री निश्चचलसागर जी महाराज के मंगल सानिध्य में आगरा के सूर सदन प्रेक्षाग्रह में सोमवार को आचार्यश्री विद्या सागर जी का 58वां मुनि दीक्षा पर्व गुरु उपकार दिवस समारोह मनाया गया। आगरा से पढ़िए, शुभम जैन की यह खबर…


आगरा। आगरा दिगंबर जैन परिषद के तत्वावधान में मुनि श्री सौम्यसागर जी महाराज एवं मुनिश्री निश्चचलसागर जी महाराज के मंगल सानिध्य में आगरा के सूर सदन प्रेक्षाग्रह में सोमवार को आषाढ़ शुक्ल पंचमी पर आचार्यश्री विद्या सागर जी का 58वां मुनि दीक्षा पर्व गुरु उपकार दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एव मंगलाचरण के साथ हुआ।आगरा दिगंबर जैन परिषद के पदाधिकारियों ने मुनिसंघ का पाद प्रक्षालन किया और साथ ही सौभाग्यशाली भक्तों ने मुनिसंघ के समक्ष 58 जिनवाणी भेंट की। बालिकाओं एवं महिलाओं ने भक्ति गीत पर नृत्य कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी।

वहीं आगरा की विभिन्न शैलियों ने भक्तिभाव के साथ संगीतमय अष्ट द्रव्यों की थाल सजाकर समाधिस्थ आचार्यश्री विद्या सागर जी महाराज का सामूहिक पूजन कर उनको नमन किया। जिसके बाद मुनिश्री सौम्यसागर जी ने कहा कि आगरा नगर वासियों का परम सौभाग्य है कि उन्हें आचार्यश्री विद्या सागर जी महाराज का 58वां मुनि दीक्षा मनाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।आचार्यश्री के बिना यह दूसरा मुनि दीक्षा दिवस है। उन्होंने बताया कि तिथि के अनुसार भले ही यह दिन 11 जुलाई को आने वाला हो लेकिन, तारीख के अनुसार 30 जून 1968 को अजमेर नगर में आचार्यश्री ज्ञान सागर जी महाराज ने आचार्यश्री विद्या सागर जी महाराज को मुनि दीक्षा प्रदान की थी। आगरा दिगंबर जैन परिषद एवं आगरा सकल जैन समाज द्वारा मुनिसंघ के समक्ष श्रीफल भेंटकर मंगल चातुर्मास 2025 के लिए निवेदन कर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया।

अतिथियों का स्वागत सम्मान किया

कार्यक्रम के मध्य में ही मुनिश्री की चातुर्मास घोषणा हुई जहां मुनिश्री ने अपने मुखारविंद से आगरा नगर में मंगल चातुर्मास करने का निर्णय लिया। इस अवसर पर आयोजक समिति ने अतिथियों का माला पहनकर स्वागत सम्मान किया। इस कार्यक्रम में संगीत शशि जैन पाटनी द्वारा दिया गया। कार्यक्रम का संचालन मनोज जैन बाकलीवाल ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद नवीन जैन उपस्थित रहे।

यह रहे मौजूद 

इस कार्यक्रम में आगरा दिगंबर जैन परिषद के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद जैन प्रदीप जैन पीएनसी,मनोज जैन बाकलीवाल, सुनील जैन ठेकेदार,राकेश जैन पर्देवाले, निर्मल मोठ्या, विभू बैनाड़ा, दिलीप जैन, राजेंद्र जैन, पन्नालाल बैनाडा, रूपेश जैन, अनिल जैन, नरेश जैन,सतेन्द्र जैन साहुला,पवन जैन, यशपाल जैन, मनोज जैन बल्लो, मुरारी लाल जैन, प्रवीन जैन नेताजी,बशुभम जैन,बीना बैनाड़ा, उमा मोठया, पुष्पा बैनाड़ा समस्त आगरा जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page