सारांश
उत्तम नगर स्थित श्री दिगम्बर जैन मंदिर में दिनांक 27 फरवरी 2023 से 07 मार्च 2023 तक श्री सिद्धचक्र विधान का आयोजन होगा। इस अवसर पर कई मांगलिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
नई दिल्ली। उत्तम नगर स्थित श्री दिगम्बर जैन मंदिर में दिनांक 27 फरवरी 2023 से 07 मार्च 2023 तक श्री सिद्धचक्र विधान का आयोजन होगा। इस अवसर पर कई मांगलिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 26 फरवरी सुबह 8.00 बजे से रात्रि 8.00 बजे णमोकार महामंत्र का अखण्ड जाप किया जाएगा। दिनांक 27 फरवरी से 07 मार्च तक नियमित सुबह 6.40 बजे श्री जी का अभिषेक एवं शांतिधारा, अभिषेक के पश्चात सामूहिक पूजन, सुबह 09 बजे से श्री सिद्धचक्र विधान, शाम 07 बजे आरती, भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। 07 मार्च को नित्य पूजन के पश्चात हवन होगा।
श्री सिद्धचक्र विधान में सौधर्म इन्द्र बनने के लिए प्रतिदिन मात्र 3100 रुपए की राशि निर्धारित की गई है। श्री मंदिर जी मेें जैन धर्म की जानकारी एवं चरित्र निर्माण के लिए श्री महावीर विद्यालय का संचालन पिछले 30 वर्षों से हो रहा है, जिसे उर्मिला जैन एवं अल्का जैन संचालित करती हैं। मंदिर के संस्थापक एवं संचालक हिम्मो देवी जैन धर्मार्थ ट्रस्ट (रजि.), रोहतक है। ट्रस्ट के प्रधान नरेश चंद्र जैन, सचिव अरूण कुमार जैन, कोषाध्यक्ष भवन जैन एवं संयोजक रविन्द्र कुमार जैन है। कार्यक्रम संबंधी अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9968309246, 9716314330, 9811544425, 8384039280 पर संपर्क करें।













Add Comment