समाचार

श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान में करावली हुआ भक्तिमय मानस्तंभ महाभिषेक एवं सर्व शान्ति महायज्ञ 16 को


आचार्य श्री वर्द्धमान सागर जी महाराज के युगल शिष्य मुनि श्री अपूर्व सागर जी महाराज, मुनि श्री अर्पित सागर जी महाराज, क्षुल्लक श्री महोदय सागर जी महाराज के ससंघ के सान्निध्य और प्रतिष्ठाचार्य पंडित विनोद पगारिया विरल (सागवाड़ा)के कुशल निर्देशन में करावली जिला सलूंबर में 6 दिवसीय श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान पूजा और श्री मानस्तंभ महामस्तकाभिषेक का श्री सकल बीसा नरसिंहपुरा समाज करावली द्वारा धर्म प्रभावना पूर्वक आयोजन चल रहा है।पढि़ए अशोक कुमार जेतावत की विशेष रिपोर्ट ……


 करावली ।आचार्य श्री वर्द्धमान सागर जी महाराज के युगल शिष्य मुनि श्री अपूर्व सागर जी महाराज, मुनि श्री अर्पित सागर जी महाराज, क्षुल्लक श्री महोदय सागर जी महाराज के ससंघ के सान्निध्य और प्रतिष्ठाचार्य पंडित विनोद पगारिया विरल (सागवाड़ा)के कुशल निर्देशन में करावली जिला सलूंबर में 6 दिवसीय श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान पूजा और श्री मानस्तंभ महामस्तकाभिषेक का श्री सकल बीसा नरसिंहपुरा समाज करावली द्वारा धर्म प्रभावना पूर्वक आयोजन चल रहा है। विधान के चौथे दिन मंगलवार को प्रातः श्रीजी का अभिषेक इन्द्र समूह द्वारा किया गया ।साथ ही गोविन्द लाल संगावत द्वारा शांतिधारा की गयी ।

नित्य नियम पूजन, श्री सुपार्श्वनाथ पूजन के बाद श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान पूजन में सातवी पूजा के 512 अर्घ्य भक्त समूह द्वारा विधान मण्डप पर चढ़ाए गए। युगल मुनिराज का पाद प्रक्षालन बसन्ती देवी, नाथूलाल कचरावत द्वारा किया गया। राजू देवी ,चम्पालाल कचरावत परिवार ने सिद्ध भगवान की आरती उतारी । बैण्ड- बाजों के साथ गांव मे शोभा यात्रा निकाली गयी ।

इस अवसर पर पीलादर ,सलूम्बर , खरका ,ओरवाडिया,नया गांव ,पाडवा कुण्डा के श्रद्धालु उपस्थित थे।समाज के कस्तूरचन्द टाया ने बताया कि 16 मई को प्रातः विधान समापन पर विश्व शांन्ति कामनार्थ महायज्ञ हवन होगा ।हवन की पूर्णाहूति के बाद जिनालय के सम्मुख उत्तुंग मान स्तंभ के चारो दिशाओ में विराजित जिन प्रतिमाओं का महा भिषेक होगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page