समाचार

मनावर में मानस्तंभ जिन बिम्ब प्रतिष्ठा महोत्सव सम्पन्न: 81 जलपूरित कलशों से मानस्तंभ वेदी की हुई शुद्धि क्रिया


मध्य प्रदेश के दिगम्बर जैन तीर्थ बावनगजा के समीपस्थ मनावर नगर के प्राचीन अजितनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर प्रागंण में मोहनलाल बडजात्या परिवार द्वारा नवनिर्मित 41 फीट उत्तुंग मानस्तंभ प्रतिष्ठा महोत्सव तथा जिन बिम्ब स्थापना समारोह प्रतिष्ठाचार्य विनोद पगारिया विरल सागवाडा के तत्वावधान मे सोमवार को सम्पन्न हुआ। पढि़ए पूरी रिपोर्ट…


मनावर नगर। मध्य प्रदेश के दिगम्बर जैन तीर्थ बावनगजा के समीपस्थ मनावर नगर के प्राचीन अजितनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर प्रागंण में मोहनलाल बडजात्या परिवार द्वारा नवनिर्मित 41 फीट उत्तुंग मानस्तंभ प्रतिष्ठा महोत्सव तथा जिन बिम्ब स्थापना समारोह प्रतिष्ठाचार्य विनोद पगारिया विरल सागवाडा के तत्वावधान मे सोमवार को सम्पन्न हुआ। प्रतिष्ठाचार्य पगारिया ने बताया कि सकल दिगम्बर जैन समाज मनावर के संयोजन मे आयोजित दो दिवसीय प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत रविवार को प्रात: घटयात्रा, शोभायात्रा निकाली गयी उसके बाद ध्वजारोहण किया गया साथ ही महिलाओ द्वारा 81 जल पूरित कलशों से मानस्तंभ की वेदी की शुद्धि क्रिया की गई।

वहीं दोपहर में जिनालय में योग मण्डल विधान मडंप पर इन्द्र-इन्द्राणी समूह द्वारा अष्ट द्रव्य श्रीफल युक्त 251 अर्घ समर्पित किए गए। महोत्सव के दूसरे दिन सोमवार को प्रात: जिनेन्द्र भगवान के अभिषेक व शान्तिधारा के बाद सर्व शान्ति महायज्ञ हुआ। साथ मानस्तंभ के उपर व नीचे निर्मित कमलासन वेदी पर चारों दिशाओं में जिनेन्द्र भगवान की आठ प्रतिमाएं प्रतिष्ठाचार्य पगारिया के मंत्रोच्चारण के साथ स्थापित की गई तथा मानस्तंभ शिखर पर कलश, ध्वजदण्ड स्थापना के साथ महोत्सव सम्पन्न हुआ।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page