समाचार

टीएमयू में मैनेजमेंट नर्सिंग फाइन आर्टस कॉलेजों ने जीते मुकाबले : इंटरकॉलिजिएट चैंपियनशिप-2026 का हुआ शुभारंभ, 


तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के टिमिट कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन की ओर से इंटरकॉलिजिएट चैंपियनशिप-2026 का शुभारंभ हुआ। 16 खेलों की 24 फरवरी तक चलने वाली इस चैंपियनशिप में यूनिवर्सिटी के 14 कॉलेजों की टीमें किस्मत आजमाएंगी।


मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के टिमिट कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन की ओर से आयोजित इंटरकॉलिजिएट चैंपियनशिप-2026 के बैडमिंटन की प्रतियोगिता में मैनेजमेंट, नर्सिंग और फाइन आर्टस कॉलेजों ने 2-2 मुकाबले अपने नाम किए। चैंपियनशिप के फर्स्ट डे सिंगल्स, डबल्स और मिक्स के आठ मुकाबले हुए। फार्मेसी और लॉ कॉलेज ने भी एक-एक मुकाबले में जीत का स्वाद चखा। उल्लेखनीय है कि टीएमयू की इस इंटरकॉलिजिएट चैंपियनशिप में क्रिकेट, फुटबाल, बॉस्केटबाल, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, बॉक्स क्रिकेट, टग ऑफ वार, एथलेटिक्स, कबड्डी, बेंच प्रेस, टेबल टेनिस, चेस, कैरम सरीखे 16 खेलों की प्रतियोगिताएं होंगी। 24 फरवरी तक चलने वाली इन प्रतियोगिताओं में यूनिवर्सिटी के 14 कॉलेजों की टीमें प्रतिभाग करेंगी।

इस तरह वुमेन के मुकाबले, 

टिमिट कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट की खुशी जैन ने वुमेन सिंगल्स में लॉ कॉलेज की प्राची यादव और मिक्स डबल्स के मुकाबले में मैनेजमेंट के अमन और खुशी जैन ने लॉ के शिखर और स्नेहा को 2-0 से मात दी। कॉलेज ऑफ नर्सिंग और कॉलेज ऑफ पैरामेडिकल के मैन सिंगल्स में नर्सिंग के रिभव प्रियदर्शिनी ने पैरामेडिकल के असीम उस्मानी को 2-0 से हराया। वुमेन सिंगल्स में नर्सिंग की तनवी सिंह ने पैरामेडिकल की रिद्धिमा भुवाना को 2-0 से पटखनी दी। कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स और कॉलेज ऑफ फार्मेसी के मैन सिंगल्स में फाइन आर्ट्स के आयुष ने फार्मेसी के प्रिंस और मिक्स डबल्स में फाइन आर्ट्स के आयुष और पायल ने फाइन आर्ट्स के अविनाश और सुहानी को 2-0 से मात दी। फार्मेसी कॉलेज की अंजलि ने वुमेन सिंगल्स के मुकाबले में की फाइन आर्ट्स की सुहानी को 2-0, जबकि लॉ कॉलेज के शिखर चौधरी ने मैनेजमेंट के चिन्मय जैन को मेन सिंगल्स के मुकाबले में 0-2 से पराजित किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page