समाचार

आपका चौका, आपका आहार यह सात्विक डिश रोटी और फुलके के साथ थाली को बनाती है खास : इस हरी सब्जी को बनाएं कुछ अलग अंदाज में 


हरी-भरी तोरई में मसालों की महक समाई हुई है, जो स्वाद और सेहत दोनों का संगम रचती है। भरवां तोरई की यह सात्विक डिश रोटी और फुलके के साथ थाली को खास बना देती है। जानते हैं इसकी आसान सी रेसिपी…


भरवां तोरई

सामग्री (4 लोगों के लिए)

– तोरई – 6 मध्यम आकार की

– टमाटर – 2 (बारीक कटे)

– हरी मिर्च – 2 (बारीक कटी)

– तेल/घी – 3 बड़े चम्मच

– नमक – स्वाद अनुसार

मसाले के लिए

-धनिया पाउडर – 2 छोटे चम्मच

– सौंफ पाउडर – 1 छोटा चम्मच

– लाल मिर्च पाउडर – ½ छोटा चम्मच

– हल्दी पाउडर – ½ छोटा चम्मच

– अमचूर पाउडर – 1 छोटा चम्मच

– गरम मसाला – ½ छोटा चम्मच

– बनाने की विधि

1. सबसे पहले तोरई को अच्छी तरह धो लें और हल्का सा छील लें।

2. हर तोरई को बीच से लंबाई में चीरा लगाएँ, लेकिन पूरी तरह काटें नहीं।

3. अब एक बर्तन में सभी मसाले (धनिया, सौंफ, लाल मिर्च, हल्दी, अमचूर, गरम मसाला और नमक) अच्छे से मिला लें।

4. इस मिश्रण को हर तोरई के अंदर भर दें।

5. कढ़ाई में तेल/घी गरम करें।

6. उसमें टमाटर, हरी मिर्च डालकर 2–3 मिनट भूनें।

7. अब भरी हुई तोरई को धीरे-धीरे कढ़ाई में रखें।

8. ढककर धीमी आंच पर 15–20 मिनट पकाएं। बीच-बीच में पलटते रहें ताकि तोरई चारों तरफ से अच्छे से सिक जाए।

9. जब तोरई नरम हो जाए और मसाला अच्छे से पक जाए, तो ऊपर से हरा धनिया डाल दें।

 परोसने का तरीका

यह भरवां तोरई रोटी, फुल्का या सादी दाल-चावल के साथ बहुत ही स्वादिष्ट लगती है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page