समाचार

मैत्री वेलफेयर फाउंडेशन का रक्तदान शिविर 1 अगस्त को: समाजजनों से अधिकाधिक रक्तदान की अपील 


मैत्री वेलफेयर फाउंडेशन अंबाह के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन 1 अगस्त दिन शुक्रवार को किया जा रहा है। आयोजकों ने अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने की अपील की है। मुरैना/अंबाह से पढ़िए, मनोज जैन की यह खबर…


मुरैना/अम्बाह। मैत्री वेलफेयर फाउंडेशन अंबाह के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन 1 अगस्त दिन शुक्रवार को किया जा रहा है। आयोजकों ने सभी आमजन से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान कर मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में सहयोग प्रदान करने की अपील की है। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम स्थल माहौर ग्वारे वैश्य धर्मशाला हाथी गड्ढा अंबाह में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक रक्तदान होगा। दिनेश गुप्ता ने बताया कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है, इसलिए रक्तदान को महादान कहते हैं।

यह दान दूसरों की जिंदगी बचाने के साथ खुद की सेहत भी दुरुस्त करता है। उन्होंने कहा हर समस्या का कुछ न कुछ विकल्प ढूंढ निकाला गया है। ब्लड का कोई विकल्प नहीं है। खून की कमी को केवल ब्लड डोनेशन द्वारा ही पूरा किया जा सकता है। इसलिए हर सक्षम व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। ब्लड बैंक में रक्त होगा, तभी जिंदगी बचाई जा सकती है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page