महरौनी नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी संजीव सिंघई एवं पत्रकार राजीव सिंघई (मोनू) की माताजी के आकस्मिक निधन पर नगर में शोकसभा का आयोजन किया गया, जिसमें अनेक संगठनों और समाज के लोगों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। पढ़िए पूरी रिपोर्ट…
महरौनी नगर में गहन शोक की लहर उस समय व्याप्त हो गई जब नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी संजीव सिंघई एवं वरिष्ठ पत्रकार राजीव सिंघई (मोनू) की माताजी के आकस्मिक निधन का समाचार प्राप्त हुआ। नगर में आयोजित शोकसभा में समाज के विभिन्न वर्गों, संगठनों और गणमान्य नागरिकों ने उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा में वक्ताओं ने दिवंगत आत्मा के जीवन मूल्य, उनके स्नेहपूर्ण स्वभाव और संस्कारों को स्मरण करते हुए कहा कि उनका जाना परिवार ही नहीं बल्कि संपूर्ण नगर समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।
दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की
शोकसभा में दिगम्बर जैन पंचायत, श्री यशोदय तीर्थ कमेटी, व्यापार मंडल महरौनी, व्यापार मंडल ललितपुर, ललितपुर केमिस्ट एसोसिएशन, वैश्य समाज ललितपुर, मुक्ति संस्था, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन, यू.पी. जर्नलिस्ट एसोसिएशन, देवगढ़ तीर्थ कमेटी सहित अनेक सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सभी ने शोक-संतप्त सिंघई परिवार को संवेदना पत्र सौंपते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर नगर के अनेक लोग उपस्थित रहे और परिवार को ढांढस बंधाया। पूरे नगर में शोक और संवेदना का वातावरण रहा।













Add Comment