समाचार

महोत्सव : बाहुबली भगवान का 20वां प्रतिष्ठापना महोत्सव 15 फरवरी को


दिगम्बर जैन श्री क्षैत्र सिद्धाचल पोदनपुरम में भगवान बाहुबली का 20वां प्रतिष्ठापना महोत्सव एवं भगवान बाहुबली को निर्वाण लड्डू 15 फरवरी बुधवार को चढ़ाया जाएगा। पढ़िये सन्मति जैन काका की रिपोर्ट… 


सनावद। सनावद से तीन किलोमीटर दूर स्थित परम पूज्य वात्सल्य वारिधी पंचम पट्टाधीश सनावद नगर गौरव आचार्य श्री 108 वर्धमान सागर जी महाराज के आशीर्वाद से निर्मित हुए दिगम्बर जैन श्री क्षैत्र सिद्धाचल पोदनपुरम में भगवान बाहुबली का 20वां प्रतिष्ठापना महोत्सव एवं भगवान बाहुबली को निर्वाण लड्डू 15 फरवरी बुधवार को चढ़ाया जाएगा।

सन्मति जैन काका ने बताया कि जिसके अंतर्गत सुबह 9.15 बजे भगवान बाहुबली का चरणाभिषेक महाशांति धारा एवं 9.30 बजे भगवान बाहुबली का महापूजन के बाद 9.45 बजे निर्वाण लड्डू चढ़ाया जाएगा। इस अवसर पर वारिश जैन, संजय जैन, सोनू जैन ने सभी लोगों से समस्त कार्यक्रमों में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने का आग्रह किया है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page