समाचार

महिला समिति ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश : एक पहल


अखिल भारतीय महिला समिति द्वारा पर्यावरण की रक्षा के लिए पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश | पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट श्रीफल जैन न्यूज़ के लिए राजीव सिंघाई की रिपोर्ट 


महरौनी (ललितपुर)अखिल भारतीय महिला समिति द्वारा पर्यावरण की रक्षा के लिए संपूर्ण भारत वर्ष में धरती का श्रृंगार अभियान के अंतर्गत 25 जुलाई को एक साथ सभी शाखाओं द्वारा अपने-अपने शहर नगर एवं गांव में पौधारोपण किया गया। पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए पौधारोपण जरूरी है। बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई से पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है। लोग अपने स्वार्थ के लिए पेड़ों को काट रहे है। पर्यावरण हरा-भरा रहेगा, तभी जीवन भी सुरक्षित रहेगा। इसी श्रृंखला में अखिल भारतीय महिला समिति महरौनी द्वारा नगर के श्री यशोदय तीर्थ स्थल के श्री विद्यासुधा वाटिका में पौधारोपण किया ।

कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं

समिति की महिलाओं ने सर्वप्रथम नवकार महामंत्र का जाप किया तत्पश्चात श्रीविद्यासुधा वाटिका में जाकर पौधरोपण किया। इस मौके पर अपने विचार रखते हुए मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम बड़ोनिया ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और सुधार के लिए हमें पौधों को न केवल रोपित करना है वल्कि पल्लवित भी करना है । पर्यावरण को स्वस्थ और सुंदर बनाए रखने के लिए सभी का सामूहिक प्रयास आवश्यक है। आज कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं। अपने द्वारा लगाए गए पौधे की देखरेख भी करें।

पेड़-पौधों के बिना जीवन की परिकल्पना भी नहीं

समिति की चेयरपर्सन रश्मि मलैया ने कहा कि वृक्ष जीवन का आधार है जो हमें प्राणवायु प्रदान करते हैं।साथ ही उन्होंने बताया कि पेड़ ही जीवन है। पेड़-पौधों के बिना जीवन की परिकल्पना भी नहीं की जा सकती है। यदि पेड़ पौधे नहीं हों तो हम सब सांस नहीं ले सकते। इसलिए बेहतर जीवन के लिए हम सब को पौधों को लगाने और उन्हें बचाने का संकल्प लेना चाहिए।

महिला समिति की पदाधिकारी एवं सदस्यों ने नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम बड़ोनिया के साथ गौशाला जाकर गोवंश को चारा खिलाया ।इस मौके पर अध्यक्ष सपना सिंघई, साधना कठरया,छाया सिंघई,राशि सिंघई, ममता सराफ, मीनल, जूली घिया, सपना मलैया,सुरभी सिंघई,मंजू,माधवी सरा, पूनम मोदी, दिशा लौडुआ, संध्या मोदी, सुमी सिंघई, इशिका सिंघई आदि महिला समिति की सदस्य उपस्थित रही ।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page