समाचार

महिला मंडल एवं जैन मिलन ने वितरित किया इक्षु रस : स्वयंसेवी संस्थाओं ने किए कई कार्यक्रम 


अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर जैन समाज की स्वयं सेवी संस्थाओं ने गन्ने का रस वितरित किया। बड़ा जैन मंदिर, पल्लीवाल जैन मंदिर, रुई की मंडी एवं आदिनाथ चैत्यालय गंज में कार्यक्रम हुए। महिलाओं ने गन्ने का रस लोगों को पिलाया। मुरैना से पढ़िए, मनोज जैन नायक की यह खबर…


मुरैना। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर जैन समाज की स्वयं सेवी संस्थाओं ने गन्ने का रस वितरित कर परंपरा का निर्वहन किया। जैन दर्शन में अक्षय तृतीया का विशेष महत्व बताया गया है। अक्षय तृतीया पर आदिनाथ स्वामी का प्रथम पारणा हुआ था। प्रथम पारणा में आदिनाथ को इक्षु रस दिया गया था। तभी से जैन धर्मावलंबी इस पर्व को मनाते आ रहे हैं। इस अवसर पर बड़ा जैन मंदिर, पल्लीवाल जैन मंदिर, रुई की मंडी एवं आदिनाथ चैत्यालय गंज में जैन समाज की स्वयंसेवी संस्थाओं ने विभिन्न कार्यक्रम किए। श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती बड़ा मंदिर में जैन मिलन महिला राजुल ने गन्ने के रस का स्टॉल लगाकर सभी को इक्षु रस पिलाया। जैन मिलन राजुल की सभी सदस्याएं सभी लोगों को गन्ने के रस के गिलास वितरित कर रही थीं। कार्यक्रम में जैन मिलन बालिका का सराहनीय सहयोग रहा। इस अवसर पर अध्यक्ष वीरांगना आशिमा जैन, सचिव वीरांगना बबीता जैन, कोषाध्यक्ष वीरांगना नीलिमा जैन, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष वीरांगना शिल्पी जैन, क्षेत्रीय उप मंत्री अतिवीर संजय जैन, जैन मिलन मुरैना के अध्यक्ष वीरेंद्र जैन बाबा, वीरांगना रेनू जैन, क्षेत्रीय संयोजिका लीना जैन, सीमा जैन, सरिता जैन, प्रियंका जैन, रेनू जैन, पिंकी जैन, शोभना जैन, बबीता जैन, सोमी जैन आदि सदस्य मौजूद रहीं।

पार्श्वनाथ महिला मंडल ने पिलाया गन्ने का रस

श्री पार्श्वनाथ महिला मंडल ने आलोक प्रेस रुई की मंडी में गन्ने के रस का स्टॉल लगाकर सभी लोगों को इक्षु रस पिलाया। महिला मंडल की अध्यक्षा रेनू प्रदीप जैन, मंत्री सरिता अभिषेक जैन, बीना जैन, शारदा जैन, कल्पना जैन, प्रीति जैन, डोली जैन, रिंकी जैन आत्मीयता के साथ सभी लोगों को गन्ने का रस वितरित कर पीने हेतु निवेदन कर रहीं थी।

पल्लीवाल जैन मंदिर में जैन मिलन ने किया विशेष कार्यक्रम

अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर जैन मिलन महिला मुरैना ने दिव्य एवं सेवामय कार्यक्रम किया। प्रातःकालीन बेला में चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में श्रीजी का अभिषेक, शांतिधारा एवं पूजन किया गया। तत्पश्चात लोगों को गन्ने के रस का वितरण किया गया। गर्मी के मौसम में यह सेवा कार्य सभी के लिए अत्यंत सराहनीय एवं लाभकारी सिद्ध हुआ। इस आयोजन में सह-कोषाध्यक्ष सरिता जैन, चेयरमैन बबीता जैन, अध्यक्ष सपना जैन, मंत्री कल्पना जैन, कोषाध्यक्ष शीतल जैन, सीमा जैन, श्वेता जैन, बबीता जैन, शालु जैन, प्रीति जैन, ऊषा जैन, वर्धमान जैन, मिलन अध्यक्ष सुप्रिया जैन, निधि जैन, बबीता जैन, आरती जैन, सीमा जैन ने सक्रिय भूमिका निभाई। अध्यक्ष वीरांगना सपना जैन, मंत्री वीरांगना कल्पना जैन, कोषाध्यक्ष वीरांगना शीतल जैन ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

आदिनाथ चैत्यालय में हुआ आयोजन

आदिनाथ स्वामी के प्रथम पारणा दिवस के रूप में मनाया जाने वाला पर्व अक्षय तृतीया के अवसर पर श्री आदिनाथ दिगंबर जैन चैत्यालय में आशीष जैन गढ़ी वाले के नेतृत्व में सभी समाजजनों द्वारा बुजुर्ग एवं बच्चों को गन्ने का रस पिलाया गया। जिसकी सभी ने प्रशंसा की।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
5
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page