इंदौर दिगंबर जैन महिला महासमिति की नेमि नगर जैन कॉलोनी की इकाई पूर्व क्षेत्र के सदस्यों द्वारा संपूर्ण इंदौर नगर में चातुर्मासरत विराजमान साधु परमेष्ठी के दर्शन लाभ हेतु शानदार यात्रा निकाली गई। कॉलोनी की क़रीब 70 महिलाओं ने 3 अक्टूबर गुरुवार को सर्व प्रथम नेमीनगर जैन कॉलोनी में विराजमान मुनि संघ का आशीर्वाद प्राप्त कर यात्रा प्रारंभ की। राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट
इंदौर दिगंबर जैन महिला महासमिति की नेमि नगर जैन कॉलोनी की इकाई पूर्व क्षेत्र के सदस्यों द्वारा संपूर्ण इंदौर नगर में चातुर्मासरत विराजमान साधु परमेष्ठी के दर्शन लाभ हेतु शानदार यात्रा निकाली गई। ये महिला सदस्य पूरे नगर में भ्रमण करेंगी और पुण्य लाभ अर्जित करेंगी।
3 अक्टूबर गुरुवार को सर्व प्रथम नेमीनगर जैन कॉलोनी में विराजमान मुनि संघ का आशीर्वाद प्राप्त कर यात्रा प्रारंभ की गई। कॉलोनी की क़रीब 70 महिलाएं शामिल होकर यात्रा को सफल बना रही हैं। श्रीमती उर्मिला जी दोषी, शीलू पाटनी, स्मिता गंगवाल, ज्योति सेठी, निर्मला पाटोदी, कल्पना जी जैन, कल्पना बाकलीवाल, कुसुम गंगवाल, मधु जैन, कोषालिया पतंगिया आदि महा समिति की सभी पदाधिकारी यात्रा को संचालित कर रही हैं।
इस शुभ यात्रा को नेमिनगर जैन समाज के सदस्यों ने भी उपस्थित हो कर मंगल मई यात्रा की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर नेमीनगर जैन कालोनी के अध्यक्ष कैलाश जी लुहाड़िया, उपाध्यक्ष श्री संदीप जी गंगवाल, मंत्री श्री गिरीश जी पाटोदी, अशोक जी पाटनी ने शुभकामनाएं प्रेषित की। यह जानकारी कल्पना जी बाकलीवाल एवं स्मिता जी गंगवाल ने प्रदान की।













Add Comment