महावीर इंटरनेशनल शाखा नौगामा द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जौलाना (गढ़ी, बांसवाड़ा) में बेबी किट वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस सेवा कार्य का उद्देश्य नवजात शिशुओं को संक्रमण से बचाना और ग्रामीण अंचल में मातृ-शिशु स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देना है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट…
नौगामा। महावीर इंटरनेशनल शाखा नौगामा के सौजन्य से आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जौलाना (तहसील गढ़ी) में बेबी किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शाखा के गवर्निंग काउंसिल सदस्य डॉ. सर्वेश जैन, शाखा अध्यक्ष सुरेश चंद्र गांधी, राजकीय सीनियर माध्यमिक विद्यालय जौलाना के प्रधानाचार्य प्रवीण पाटीदार, शाखा सचिव कैलाश पंचोरी, वीर सदस्य जगजी कटारा एवं नरेश जैन कमल पंचोरी सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. सर्वेश जैन को दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मान करने से हुई। शाखा अध्यक्ष सुरेश चंद्र गांधी ने बताया कि महावीर इंटरनेशनल की ओर से आसपास के गाँवों के प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में नियमित रूप से बेबी किट वितरण किया जाता है। इन किट्स का मुख्य उद्देश्य नवजात शिशुओं को संक्रमण से बचाना, मातृ-शिशु स्वास्थ्य को प्रोत्साहन देना और ग्रामीण अंचल में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना है।
बेबी किट में उपलब्ध स्वच्छ वस्त्र सुरक्षित रखते
इस मौके पर डॉ. सर्वेश जैन ने कहा कि “डिलीवरी के बाद नवजात शिशु को पुराने कपड़े पहनाने से संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है, जबकि बेबी किट में उपलब्ध स्वच्छ वस्त्र शिशु को सुरक्षित रखते हैं और स्वास्थ्य बेहतर बनाते हैं।” उन्होंने महावीर इंटरनेशनल के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। कार्यक्रम में महावीर इंटरनेशनल एपेक्स से प्राप्त गोल्डन जुबली का महावीर प्रवाह अंक भी स्टाफ साथियों को भेंट किया गया। इस आयोजन का संचालन जगजी कटारा ने किया तथा स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ सदस्य नरेश पांचाल व सतीश (नर्सिंग स्टाफ) सहित अन्य ने सहयोग प्रदान किया।













Add Comment