समाचार

महावीर इंटरनेशनल ने किया तिरंगा झंडा वितरण : गणतंत्र भारत की अखंडता पर प्रकाश डाला                           


गणतंत्र दिवस की पूर्व बेला पर महावीर इंटरनेशनल बागीदौरा और नोगामा केंद्र द्वारा विद्या निकेतन स्कूल बागीदौरा और एसडीआर के स्कूल बागीदौरा में तिरंगा झंडा वितरण कार्यक्रम राष्ट्रीय उदघोष के साथ किया गया। मुख्य अतिथि कमलेश तम्बोलिया और अरविंद देवड़ा उपाचार्य ने विद्यार्थियों को गणतंत्र भारत की अखंडता पर प्रकाश डाला। नौगामा से पढ़िए, यह खबर…


नौगामा। गणतंत्र दिवस की पूर्व बेला पर महावीर इंटरनेशनल बागीदौरा और नोगामा केंद्र द्वारा विद्या निकेतन स्कूल बागीदौरा और एसडीआर के स्कूल बागीदौरा में तिरंगा झंडा वितरण कार्यक्रम राष्ट्रीय उदघोष के साथ किया गया। मुख्य अतिथि कमलेश तम्बोलिया और अरविंद देवड़ा उपाचार्य ने विद्यार्थियों को गणतंत्र भारत की अखंडता पर प्रकाश डाला। आचार्य पूनम सोलंकी और वैभव जैन ने अतिथियों का स्वागत किया। जोन सचिव विनोद दोसी, गवर्नमेंट काउंसिल सदस्य सुरेशचंद्र गांधी, बागीदौरा शाखा अध्यक्ष दिलीप दोसी, शाखा के वीर सदस्य खुशपाल जैन ने विद्यार्थियों को तिरंगा झंडा वितरण किए। विद्यालय परिवार द्वारा देशप्रेम से ओतप्रोत गीत प्रस्तुत किए गए। महावीर इंटरनेशनल परिवार द्वारा दोनों विद्यालयो के गुरुजनों का तिरंगा उपरणा पहनाकर अभिवादन किया गया। प्रियकारिणी वीरा अध्यक्ष संगीता दोसी ने बालिकाओं को झंडा वितरण किए। कार्यक्रम में सचिव बसंतकांत शर्मा, राजेंद्रप्रसाद दोसी, लक्ष्मीलाल मेहता, सुरेश जैन जगजी कटारा, ललित सवोत और वीरा केंद्र की ओर से विमला मेहता, इंदिरा मेहता सुनीता, प्रतीक्षाए मनीषा उपस्थित रहे। महावीर इंटरनेशनल द्वारा ह्रदय रोग के प्राथमिक उपचार के लिए दोनों विद्यालय के स्टाफ को जीवन रक्षक किट भी दिए गए। आभार पूनम सोलंकी ने माना।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page