समाचार

महावीर अलंकरण समारोह आयोजित: पूर्व सीएम कमलनाथ जी ने कहा, सामाजिक मूल्य संस्कृति के रक्षक


श्वेताम्बर जैन सोशल ग्रुप फैडरेशन की ओर से महावीर अलकंरण समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम श्री कमलनाथ जी थे। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट 


इंदौर। श्वेताम्बर जैन सोशल ग्रुप फैडरेशन की ओर से महावीर अलकंरण समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम श्री कमलनाथ जी थे। समारोह में सामाजिक सांसद के अध्यक्ष श्री राजकुमार जी पाटोदी साहब भी शामिल रहे। इस अवसर पर पूर्व सीएम कमलनाथ जी ने कहा कि सामाजिक मूल्य संस्कृति के रक्षक हैं। जैन समाज और जैन समाज में सबसे अधिक समाज सेवी हैं। आयोजक स्वप्निल कोठारी ने अतिथि परिचय के साथ ही शहर के नामचीन समाज सेवियों का सम्मान करवाया।

इसमें श्री राजेश चेलावत, डॉ राजीव चौधरी, शिवसिंह मेहता डॉ लाभचंद यशलाह प्रबल सुराणा और जैन समाज के वरिष्ठ जनों से मुलाकात करवाई। इसमें सामाजिक सांसद के मंत्री डॉ जैनेन्द्र जैन, महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल, फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश विनायका, राजेश जैन दद्दू, संजीव जैन संजिवनी, राजेन्द्र सोनी आदि उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page