महावीर इंटरनेशनल एपेक्स की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने पर राजसमंद जिले से प्रारंभ गोल्डन जुबली स्वर्ण जयंती रथ यात्रा 20मई को धूमधाम से फतहसागर में संपन्न हुई। 39 महावीर इंटरनेशनल केंद्रों तक 5 दिनों में 120 किमी का सफर तय कर पहुंची। फतहसागर से पढ़िए, अजीत कोठिया की यह खबर…
फतहसागर(बांसवाड़ा)। महावीर इंटरनेशनल एपेक्स की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने पर राजसमंद जिले से प्रारंभ गोल्डन जुबली स्वर्ण जयंती रथ यात्रा डूंगरपुर बांसवाड़ा, खेरवाड़ा, उदयपुर होते हुए 20मई को धूमधाम से फतहसागर में संपन्न हुई। रीजन 4 के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष गौतम राठौड़ के मुख्य संयोजन में प्रारंभ रथ यात्रा संभाग के राजसमंद, डूंगरपुर, बांसवाड़ा एवं उदयपुर जिलों के 39 महावीर इंटरनेशनल केंद्रों तक 5 दिनों में 120 किमी का सफर तय कर पहुंची। महावीर इंटरनेशनल के गवर्निंग काउंसिल सदस्य कोठिया ने बताया कि नाथद्वारा,आमेट, राजसमंद, डूंगरपुर, कनबा, सागवाड़ा, खेरवाड़ा, खोडन, गढ़ी परतापुर, डडूका, अरथूना, गांगड़तलाई, कुशलगढ़, बड़ौदिया, बागीदौरा, कलिंजरा, नौगामा, बांसवाड़ा, घाटोल, पीठ, दरीबा, कुंवारियां, फतेहनगर तथा तलवाड़ा स्थित 39 वीर और वीरा केंद्रों तक पहुंच इस रथ ने सेवा की और एक विशेष अलख जन जन में जगाई। इस रथ में संस्थान के 50 वर्षों के सेवा कार्यों की पूरी फिल्म से अतीत की यादों को ताज़ा किया गया। अब 5 और 6 जुलाई को जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में समापन कार्यक्रम में गोल्डन जुबली सैल्यूट 25 में देशभर से आने वाले हजारों वीर वीराओं की उपस्थिति मे रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उदयपुर रीजन 4 के तीनों जोन्स से इस आयोजन में 108 वीर-वीराएँ
राएं हिस्सा ले रहे हैं। स्वर्ण जयंती रथ यात्रा का जलवा इतना प्रभावशाली था कि सदस्यों ने न भीषण गर्मी देखी न धूप खूब इसके प्रचार-प्रसार में जुटे। कुछ इस तरह जैसे महावीर इंटरनेशनल परिवार में कोई वैवाहिक आयोजन हो।
इनके सहयोग से रथयात्रा हुई सफल
रथ यात्रा की सफलता में वागड़ जोन, डूंगरपुर, बांसवाड़ा चेयरमेन पृथ्वीराज जैन, जोन कॉर्डिनेटर नयनेश जानी, पूर्व जोन सेक्रेटरी सुरेशचंद्र गांधी, निर्मल सिंघवी, विजय जैन, तिलकनंदिनी शाह, कल्पेश कोठारी, हीरालाल जैन, दिलीप दोसी, राजमल सोनी, सुंदरलाल पटेल, सुंदरलाल पंचाल, भुवनेश्वरी मालोंत, जयंतीलाल जैन, बसंतकांत शर्मा, प्रेरणा शाह, डॉ. निधि जैन, कोमल भरड़ा, अजीत मुंगणिया, रामभरत चेजारा, डॉ महावीर जैन, मनोज जैन, संजय गांधी, कल्पना दोसी, गवर्निंग काउंसिल सदस्य विनोद दोशी, रमणलाल डामोर, अनिल जैन तलवाड़ा, प्रकाश जैन, दिलीप दोसी अरथूना, अखिलेश जैन, नरेश मेहता, अंकित के शाह, नीलेश जैन, पंकज जैन, प्रवीण अग्रवाल और राजेश टेलर ने सक्रिय सहयोग दिया। बांसवाड़ा जिले में यात्रा संचालन पृथ्वीराज जैन ने किया।













Add Comment