समाचार

निर्वाण लाडू चढ़ाया गया : भगवान पार्श्वनाथ मोक्ष कल्याणक पर हुआ महामस्तकाभिषेक


सुप्रसिद्ध सिद्ध क्षेत्र कुंडलपुर में जैन धर्म के 23 वें तीर्थंकर भगवान श्री पार्श्वनाथ जी का मोक्ष कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्रातः भक्तामर महामंडल विधान, पूज्य बड़ेबाबा का एवं भगवान पार्श्वनाथ का अभिषेक, शांतिधारा, पूजन विधान हुआ। अत्यंत भक्ति पूर्वक निर्वाण लाडू चढ़ाया गया। पढ़िए राजीव सिंघई मोनू की रिपोर्ट…


कुंडलपुर (दमोह)। सुप्रसिद्ध सिद्ध क्षेत्र कुंडलपुर में जैन धर्म के 23 वें तीर्थंकर भगवान श्री पार्श्वनाथ जी का मोक्ष कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्रातः भक्तामर महामंडल विधान , पूज्य बड़ेबाबा का एवं भगवान पार्श्वनाथ का अभिषेक, शांतिधारा, पूजन विधान हुआ। अत्यंत भक्ति पूर्वक निर्वाण लाडू चढ़ाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने भगवान श्री पार्श्वनाथ का मस्तकाभिषेक करने का सौभाग्य अर्जित किया।

अभिषेक, शांति धारा एवं निर्वाण लाडू चढ़ाने का सौभाग्य स्व. जितेंद्र जैन मणिमाला स्व. पवेश कुमार ध्रुव एंजिला स्व. रिखवदास जैन परिवार दिल्ली, राजेंद्र अनिल ममता शुभम जैन परिवार सोनीपत हरियाणा चक्रेश कुमार खेमचंद जैन सतना, ऋषभ सुमन विमल राजकुमार मिर्जापुर ,निर्मल मंजू देवी प्रदीप आनंद जैन परिवार केकड़ी, अनुभव संजय जैन मनावर, भव्य कनिष्क सुगन चंद भोपाल, प्रेमकुमार पंकज जैन भीलवाड़ा ,संजीव कुमार जैन सोनीपत, राजेश कुंदनलाल जैन अहमदाबाद, प्रतीक अरव जैन खुर्रा ,प्रभा गौरव जैन परिवार ललितपुर ,पदमकुमार सुगनचंद पहाड़िया मुंबई को प्राप्त हुआ। सायंकाल भक्तामर दीप अर्चना एवं पूज्य बड़े बाबा की संगीतमय महाआरती संपन्न हुई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तों की उपस्थिति रही।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page