जैन धर्म के तीर्थंकर भगवान चंद्रप्रभु का महामस्तकाभिषेक कार्यक्रम आचार्यश्री के सानिध्य में सम्पन्न हुआ। वाक्केशरी आचार्य श्री विनिश्चयसागर महाराजा ससंघ का वर्षायोग श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन चैत्यालय बताशा बाजार भिंड में विभिन्न धार्मिक एवम सामाजिक कार्यक्रमों के साथ सानंद चल रहा है। पढ़िए मनोज नायक की रिपोर्ट…
भिंड। जैन धर्म के तीर्थंकर भगवान चंद्रप्रभु का महामस्तकाभिषेक कार्यक्रम आचार्यश्री के सानिध्य में सम्पन्न हुआ। वाक्केशरी आचार्य श्री विनिश्चयसागर महाराजा ससंघ का वर्षायोग श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन चैत्यालय बताशा बाजार भिंड में विभिन्न धार्मिक एवम सामाजिक कार्यक्रमों के साथ सानंद चल रहा है। चंद्रप्रभु जैन मंदिर गौरी किनारा में गुरुदेव के पावन सानिध्य में श्री 1008 चंद्रप्रभु भगवान का महामस्तकाभिषेक हुआ।
महामस्तकाभिषेक प्रथम कलश करने का सौभाग्य शैलेंद्र जैन डब्बू, चतुर्थ कलश करने का सौभाग्य अरविंद जैन, जितेंद्र जैन, सचिन जैन, मास्टर रेडिमेड ने प्राप्त किया। शांति धारा करने का सौभाग्य प्रवीण जैन श्रेयांश जैन एवं द्वितीय शांति धारा करने का सौभाग्य पवन जैन मास्टर ने प्राप्त किया। इस अवसर पर आरती एवं आचार्य श्री को शास्त्रभेंट करने का सौभाग्य विराग विशुद्ध बहु मंडल को प्राप्त हुआ। गुरुदेव आचार्य श्री का पाद प्रक्षालन करने का सौभाग्य श्री चंद्रप्रभु युवा समिति किला गेट को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के बाद सभी के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई थी।













Add Comment