संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज, चर्या शिरोमणि आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी, आचार्य श्री विहर्ष सागर जी के आशीर्वाद से श्री आदिनाथ जिनालय छत्रपति नगर में मूलनायक श्री 1008 आदिनाथ भगवान का मोक्षकल्याण महोत्सव गुरुवार को अतिभव्यता के साथ मनाया जाएगा। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…
इंदौर। संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज, चर्या शिरोमणि आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी, आचार्य श्री विहर्ष सागर जी के आशीर्वाद से श्री आदिनाथ जिनालय छत्रपति नगर में मूलनायक श्री 1008 आदिनाथ भगवान का मोक्षकल्याण महोत्सव गुरुवार को अतिभव्यता के साथ मनाया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 7 बजे नित्य नियम पूजन, अभिषेक, शांति धारा के साथ होगी।
इसके बाद सुबह 7:45 बजे से मूलनायक श्री आदिनाथ भगवान का महामस्तकाभिषेक प्रारंभ होगी। फिर 8.30 बजे निर्वाण लाडू समर्पित किया जाएगा। श्री आदिनाथ दिगंबर जैन धार्मिक पारमार्थिक ट्रस्ट, छत्रपति नगर, अग्रसेन नगर, गौरव नगर, महावीर बाग, दिगंबर जैन समाज ने समाजजनों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।













Add Comment