श्री मज्जिनेन्द्र आदिनाथ जिनबिंब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा एवं मानस्तंभ महामस्तकाभिषेक महोत्सव का आयोजन चर्या शिरोमणि आचार्य विशुद्ध सागर जी महाराज ससंघ के मंगल सान्निध्य में होने जा रहा है। इसकी तैयारियों लेकर पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव आयोजन समिति के पदाधिकारियों द्वारा 9 जून को हरीपर्वत स्थित नारायण भवन पंचकल्याणक कार्यालय में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव की पत्रिका का विमोचन किया गया। पढ़िए शुभम जैन की रिपोर्ट…
आगरा। शहर की प्राचीनतम संस्था आगरा दिगंबर जैन परिषद के तत्वावधान में नगर के सुप्रसिद्ध प्राचीन जिनालय पीर कल्याणी स्थित अतिशय क्षेत्र भगवान नेमिनाथ जिनालय के समक्ष भव्य चौबीसी विराजमान 41 फुट उतंग संगमरमरी मानस्तंभ का आगरा दिगंबर जैन परिषद के तत्वावधान में आगामी 14 जून से 21 जून तक श्री मज्जिनेन्द्र आदिनाथ जिनबिंब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा एवं मानस्तंभ महामस्तकाभिषेक महोत्सव का आयोजन चर्या शिरोमणि आचार्य विशुद्ध सागर जी महाराज ससंघ के मंगल सान्निध्य में होने जा रहा है। महोत्सव की तैयारियों लेकर पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव आयोजन समिति के पदाधिकारियों द्वारा 9 जून को हरीपर्वत स्थित नारायण भवन पंचकल्याणक कार्यालय में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव की पत्रिका का विमोचन किया गया। पंचकल्याणक के मुख्य संयोजक मनोज जैन बाकलीवाल ने बताया कि महोत्सव के आयोजन की तैयारियां आगरा सकल जैन समाज ने शुरू कर दी हैं।
इस आयोजन के प्रतिष्ठाचार्य देश के जाने-माने प्रतिष्ठाचार्य ब्र.जयकुमार जी निशांत होंगे। पंचकल्याणक महोत्सव का सम्पूर्ण कार्यक्रम वृहद स्तर पर अयोध्या नगरी श्री महावीर दिगंबर जैन इंटर कॉलेज ग्राउंड हरीपर्वत आगरा से आयोजित होगा। इस अवसर पर पंचकल्याणक महोत्सव के गौरवाध्यक्ष प्रदीप जैन (पीएनसी), आगरा दिगंबर जैन परिषद के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद जैन, महामंत्री सुनील जैन ठेकेदार, अर्थमंत्री राकेश जैन पर्देवाले ,मुख्य संयोजक मनोज जैन बाकलीवाल, संयोजक पंकज जैन, राहुल जैन, शैलेंद्र जैन, दीपक जैन, रवि जैन, मीडिया प्रभारी शुभम जैन एवं समस्त पंचकल्याणक महोत्सव आयोजन समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।













Add Comment