मंगल विहार में भव्य पंचकल्याणक प्रतिष्ठा में देंगे सानिध्य

सनावद. सन्मति जैन । संतो की कही जाने वाली नगरी सनावद में संत का आना बहुत सौभाग्यशाली माना जाता है । इसी क्रम में सन्मति जैन काका ने बताया की सनावद नगर में ही जन्मे दो युगल मुनि राज को श्रीफल समर्पित करने 24 सदस्यों का एक दल मलकापुर महाराष्ट्र पहुंचा और आचार्य श्री 108 विद्या सागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य मुनि श्री 108 प्रयोग सागर जी महाराज एवं मुनि श्री 108 प्रबोध सागर जी महाराज को नगर आगमन हेतु आग्रह किया।
जैसा की ज्ञात है की महाराज श्री बुलडाणा में चातुर्मास कर के फरवरी माह में होने जा रहे भव्य पंचकल्याणक प्रतिष्ठा में अपना सानिध्य प्रदान करने मंगल विहार कर रहे हैं.
आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
+1
+1












