सागवाड़ा के श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन सोनियाजी के मंदिर में जैन आगम की वर्तमान चौबीसी के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ का जन्म कल्याणक, तप कल्याणक तथा मोक्ष कल्याणक महोत्सव सकल दिगंबर जैन समाज की ओर से प्रतिष्ठाचार्य पंडित विनोद पगारिया ‘विरल’ के तत्वावधान में 26 मई को मनाया जाएगा। सागवाड़ा से पढ़िए, यह खबर…
सागवाड़ा। नगर के श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन सोनियाजी के मंदिर में जैन आगम की वर्तमान चौबीसी के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ का जन्म कल्याणक, तप कल्याणक तथा मोक्ष कल्याणक महोत्सव सकल दिगंबर जैन समाज की ओर से प्रतिष्ठाचार्य पंडित विनोद पगारिया ‘विरल’ के तत्वावधान में 26 मई को विविध आयोजन के साथ श्रद्धा और उमंग के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर सोमवार को प्रातः श्रद्धालुओं द्वारा मूलनायक श्री शांतिनाथ भगवान का पंचामृत अभिषेक किया जाएगा। विश्व शांति कामनार्थ शांतिधारा की जाएगी।
सकलीकरण, इंद्र प्रतिष्ठा, मंडप प्रतिष्ठा, पंच मंगल कलश स्थापना, अखंड दीप प्रज्जवलन के बाद नवदेवता पूजा की के बाद श्री शांतिनाथ महामंडल विधान के तहत इंद्र इन्द्राणी समूह द्वारा 125 अष्ट द्रव्य श्री फल युक्त अर्घ्य समर्पित किए जाएंगे। महा अर्घ्य और शांतिपाठ विधि के साथ विधान होगा। मंदिर व्यवस्था समिति के अध्यक्ष प्रदीप दोसी और ट्रस्टी अश्विन बोबडा ने बताया कि रात्रि में संगीतकार रिंकू जैन बांसवाड़ा द्वारा आरती कराई जाएगी।













Add Comment