समाचार

सागवाड़ा में भगवान मुनिसुव्रतनाथ जिनबिम्ब स्थापना 3 मई को: वेदी शुद्धि के साथ नूतन वेदी पर होगी प्रतिमा स्थापित


श्री आदिनाथ दिगंबर जैन गांधियों के मंदिर में मुनि सुव्रतनाथ भगवान की प्रतिमा स्थापना समारोह 3 मई को होगा। पंचामृत अभिषेक एवं विश्व शांति कामनार्थ शांतिधारा की जाएगी। विधान मंडल पर अष्ट द्रव्य श्रीफल युक्त 108 अर्घ्य समर्पित किए जाएंगे। सागवाड़ा से पढ़िए, यह खबर…


सागवाड़ा। नगर के श्री आदिनाथ दिगंबर जैन गांधियों के मंदिर में जैन आगम की वर्तमान चौबीसी के बीसवे तीर्थंकर शनिग्रह अरिष्ट निवारक मुनि सुव्रतनाथ भगवान की प्रतिमा स्थापना समारोह 3 मई को प्रतिष्ठाचार्य पंडित विनोद पगारिया विरल के तत्वावधान में होगा। सकल दिगंबर जैन समाज के संयोजन मंे चिराग,रोहित व दिलीप पंचोरी परिवार द्वारा आयोजित महोत्सव के तहत शनिवार को प्रातः मुनिसुव्रतनाथ भगवान का पंचामृत अभिषेक एवं विश्व शांति कामनार्थ शांतिधारा की जाएगी। सकलीकरण, इंद्र प्रतिष्ठा, मंडप प्रतिष्ठा, पंच मंगल कलश स्थापना, अखंड दीप प्रज्वलन के बाद नवदेवता पूजा की जाएगी।

इसके बाद नव निर्मित गर्भगृह मंे 81 कलशों से नूतन वेदी की शुद्धि क्रिया की जाएगी। साथ ही इंद्र-इंद्राणियों के समूह की ओर मुनिश्री सुव्रतनाथ विधान मंडल पर अष्ट द्रव्य श्रीफल युक्त 108 अर्घ्य समर्पित किए जाएंगे। सर्व शांति महायज्ञ की पूर्णाहूति के बाद मंदिर के पृष्ठ भाग में स्थित नूतन वेदी पर प्रतिष्ठाचार्य विनोद पगारिया के मंत्रोच्चारणा के साथ मुनि सुव्रतनाथ भगवान की प्रतिमा स्थापना के साथ महोत्सव संपन्न होगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page