समाचार

गायत्री नगर में मनाया भगवान मल्लिनाथ जी का मोक्ष कल्याणक: मल्लिनाथ जी का सामूहिक निर्वाण लाडू चढ़ाया


जयपुर के दिगंबर जैन मंदिर प्रबंध समिति के तत्वावधान में भगवान मल्लिनाथ जी का मोक्ष कल्याणक मनाया गया। सभी ने मंदिर में अभिषेक, शांतिधारा सहित अन्य विधान किए गए। निर्वाण लाडू भी चढ़ाया गया। पढ़िए जयपुर से उदयभान जैन की यह खबर…


जयपुर। दिगंबर जैन मंदिर प्रबंध समिति गायत्री नगर महारानी फार्म के तत्वावधान में मंदिर में मंगलवार को सुबह 7बजे से जैन धर्म के 19 वें तीर्थंकर भगवान मल्लिनाथ जी का मोक्ष कल्याणक श्रद्धा भक्ति से मनाया। इस अवसर पर सुबह श्री जी के प्रथम अभिषेक, शांतिधारा, निर्वाण लाडू चढ़ाने का सौभाग्य प्रदीप-मीता पहाड़िया परिवार ईटानगर वालों को प्राप्त हुआ। निर्वाण कांड बोलकर भगवान मल्लिनाथ जी का सामूहिक निर्वाण लाडू चढ़ाया गया। इस अवसर पर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष कैलाश छाबड़ा, उपाध्यक्ष अरुण शाह, मंत्री राजेश शाह, जैन पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन, एडवोकेट विमल जैन, दीपेश छाबड़ा, बसंत बाकलीवाल, संजय ठोलिया, रघु विहार विकास समिति के अध्यक्ष सुरेश जैन, दिगंबर जैन सोशल ग्रुप भारती की अध्यक्षता प्रमिला शाह आदिनाथ महिला मंडल की प्रचार मंत्री अनिता बड़जात्या आदि उपस्थित थे। जिन्होंने सामूहिक निर्वाण लाडू चढ़ाकर सामुहिक आरती की। सभी मांगलिक क्रियाएं विधानाचार्य पं. अजीत शास्त्री ने करवाई। सभा संचालन अरुण शाह ने किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page