समाचार

भगवान चंद्रप्रभु का जन्म कल्याणक महोत्सव: 25 व 26 दिसंबर 2024 को मनाया जाएगा


श्री दिगंबर जैन तेरापंथी मंदिर, इंदौर में स्थापित अति प्राचीन, चमत्कारी, मनोज्ञ, मनोहारी, प्राकृतिक स्फटिक मणि की भारत वर्ष की सबसे बड़ी श्री चंद्रप्रभु भगवान की अतिशयकारी प्रतिमाजी के वार्षिक उत्सव अभिषेक एवं मन्दिरजी के शिखर पर ध्वजा चढ़ाई जाएगी। पढ़िए इन्दौर की पूरी खबर…


इंदौर। प्रतिवर्षानुसार पुनः पुण्य लाभ का अवसर आया है। 1008 श्री चंद्रप्रभु भगवान के जन्म कल्याणक पौष बदी ग्यारस, गुरुवार 26 दिसंबर को श्री दिगंबर जैन तेरापंथी मंदिर, शक्कर बाजार, इंदौर में स्थापित अति प्राचीन, चमत्कारी, मनोज्ञ, मनोहारी, प्राकृतिक स्फटिक मणि की भारत वर्ष की सबसे बड़ी श्री चंद्रप्रभु भगवान की अतिशयकारी प्रतिमाजी के वार्षिक उत्सव अभिषेक एवं मंदिर जी के शिखर पर ध्वजा चढ़ाने का सुयोग अवसर आया है।

दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन

इस शुभ मंगल अवसर पर आयोजित दो दिवसीय विभिन्न कार्यक्रम बुधवार 25 दिसंबर प्रातः सुबह 8.00 बजे से संगीतमय श्री पार्श्वनाथ भगवान मंडल विधान पूजन एवं रात्रि में 8.30 से 10.00 तक संगीतमय श्री भक्तामर पाठ का आयोजन किया गया है। गुरुवार 26 दिसंबर प्रातः 8 बजे से संगीतमय भगवान श्री चंद्रप्रभु मंडल विधान पूजन पश्चात प्रातः 10.00 बजे से भगवान चंद्रप्रभु का अभिषेक होगा।

पुण्यलाभ का आह्वान किया। 

तत्पश्चात श्री मन्दिरजी के शिखर पर पचरंगी ध्वजा चढ़ाई जाएगी। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू एवं ट्रस्ट अध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने समग्र समाजजन से आह्वान किया है कि कृपया सभी कार्यक्रम के अवसरों पर सपरिवार सम्मिलित होकर धर्मलाभ के पुण्यार्थी बनें।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page