जैन आगम की वर्तमान चौबीसी के प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ भगवान का जन्म कल्याणक महोत्सव बुधवार 3 अप्रेल चैत्र कृष्ण नवमी को सागवाडा सहित वागड़ क्षेत्र के जैन धर्मावलम्बियों द्वारा श्रद्धा व उंमग के साथ मनाया जाएगा।
बांसवाड़ा। जैन आगम की वर्तमान चौबीसी के प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ भगवान का जन्म कल्याणक महोत्सव बुधवार 3 अप्रेल चैत्र कृष्ण नवमी को सागवाडा सहित वागड़ क्षेत्र के जैन धर्मावलम्बियों द्वारा श्रद्धा व उंमग के साथ मनाया जाएगा। बांसवाड़ा नगर के मोहन कॉलोनी स्थित भगवान आदिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर मे सकल दिगम्बर जैन समाज की ओर से इस अवसर पर प्रतिष्ठाचार्य विनोद पगारिया विरल के तत्वावधान में आदिनाथ भक्तामर महामण्डल विधान किया जाएगा।
पगारिया ने बताया कि विधान के तहत प्रात: मूलनायक आदिनाथ भगवान के अभिषेक व शान्तिधारा के बाद सकलीकरण, इन्द्र प्रतिष्ठा, मण्डप प्रतिष्ठा व कलश स्थापना के साथ इन्द्र-इन्द्राणी समूह की ओर से विधान मंडप पर भक्तामर काव्य के 48 अष्ट द्रव्य युक्त श्रीफल समर्पित किए जाएंगे। विधान के समापन के बाद आदिनाथ भगवान की प्रतिमा को रजत पालकी गंधकुटी में विराजित कर बैंड बाजों के साथ शोभा यात्रा निकाली जाएगी। रात्रि में आरती व भजन संध्या का आयोजन होगा।













Add Comment