भगवान महावीर 2550 वा निर्वाण महामहोत्सव श्री दिगंबर जैन लाल मन्दिर द्वारा लालकिला मैदान दिल्ली में बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा।महामहोत्सव राष्ट्रसंत परम्पराचार्य श्री प्रज्ञसागर जी मुनिराज के पावन मार्गदर्शन एवं 108 से अधिक दिगम्बर जैन श्रमण संस्कृति महान आचार्य साधु-साध्वियों के पावन सान्निध्य में भगवान 26 नवंबर को सुबह 08:30 बजे शुरू होगा। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…
नई दिल्ली। भगवान महावीर 2550 वा निर्वाण महामहोत्सव श्री दिगंबर जैन लाल मन्दिर द्वारा लालकिला मैदान दिल्ली में बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा।महामहोत्सव राष्ट्रसंत परम्पराचार्य श्री प्रज्ञसागर जी मुनिराज के पावन मार्गदर्शन एवं 108 से अधिक दिगम्बर जैन श्रमण संस्कृति महान आचार्य साधु-साध्वियों के पावन सान्निध्य में भगवान 26 नवंबर को सुबह 08:30 बजे शुरू होगा। इसमें आचार्य श्री पुष्पदंत सागरजी, विशुद्ध सागरजी, श्रुत सागर जी, सुनील सागर जी, अनेकांत सागरजी, सौभाग्य सागर जी, निर्भय सागरजी, अतिवीर सागर जी, सुरत्न सागर जी, विभक्त सागरजी, उपाध्याय श्री विशोक सागर एवं मुनि शिवानंद सागर जी मुनिराज (ससंघ),आर्यिका माता चंद्रमती माताजी आदि का पावन सानिध्य रहेगा। कार्यक्रम के आयोजक प्राचीन श्री अग्रवाल दिगम्बर जैन पंचायत(रजि.) के चक्रेश जैन मैनेज, पुनीत जैन हैं। निवेदक सकल जैन समाज दिल्ली, एनसीआर है। सहयोगी संस्था श्री मुनि सेवा समिति रोहिणी पीतमपुरा है।
पवन गोधा जैन, शरदराज जैन कासलीवाल ने कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।













Add Comment