समाचार

मूर्तिकला और जैन स्थापत्य कला का बहुत ही बड़ा केंद्र है देवगढ़ : लंदन यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर मिशेल आईं देवगढ़ 


लंदन यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर मिस.मिशेल अपने भारत भ्रमण के दौरान बुंदेलखंड के अंतरराष्ट्रीय तीर्थ श्री देवोदय तीर्थ क्षेत्र देवगढ़ पर पधारीं।अपने बारे में बताते हुये उन्होंने बताया कि वह लंदन यूनिवर्सिटी में जैनिज्म की प्रोफेसर हैं। पढ़िए राजीव सिंघई मोनू की विशेष रिपोर्ट…


देवगढ़। लंदन यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर मिस.मिशेल अपने भारत भ्रमण के दौरान बुंदेलखंड के अंतरराष्ट्रीय तीर्थ श्री देवोदय तीर्थ क्षेत्र देवगढ़ पर पधारीं।अपने बारे में बताते हुये उन्होंने बताया कि वह लंदन यूनिवर्सिटी में जैनिज्म की प्रोफेसर हैं। बताते चलें कि मिशेल जैन धर्म के मूल सिद्धांतों और दर्शन के बारे में विशेष ज्ञान रखती हैं। देवगढ़ के 41 जिनमंदिरों एवं संग्रहालय में रखी हुई जिन प्रतिमाओं एवं अवषेशों को देख वह बड़ी आनंदित हुईं। उन्होंने बताया कि देवगढ़ के बारे में उन्होंने बहुत कुछ लिटरेचर गूगल पर पढ़ा और यहां की मूर्तिकला को फोटोग्राफ के माध्यम से देखा, तब उन्हें यहां आने की बड़ी उत्सुकता थी।

उन्होंने कहा कि वास्तव में मूर्तिकला और जैन स्थापत्य कला का बहुत ही बड़ा केंद्र है देवगढ़। आकर यहां उन्हें बहुत ही खुशी हुई और उन्होंने भविष्य में अपने साथियों एवं रिसर्चर्स को भी देवगढ़ लाने की बात की। इस मौके पर देवोदय तीर्थ कमेटी के महामंत्री संजीव सी ए , गौरव जैन सहित पदाधिकारियों ने उनका स्वागत -सम्मान किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page