समाचार

समवशरण मंदिर कंचनबाग में 28 अगस्त को होगा लिफ्ट का शुभारम्भ : विनम्र सागर जी महाराज के आशीर्वाद से गांधी परिवार द्वारा होगा पुण्यार्जन


इंदौर के कंचनबाग स्थित समवशरण मंदिर में गुरुवार 28 अगस्त को लिफ्ट का शुभारम्भ धूमधाम और धार्मिक उत्साह के साथ होगा। शुभ अवसर पर आचार्य विनम्र सागर जी महाराज का मंगल आशीर्वाद एवं मुनि द्वय का विशेष सान्निध्य प्राप्त होगा। पढ़िए पूरी रिपोर्ट…


इंदौर के कंचनबाग स्थित समवशरण मंदिर में आगामी 28 अगस्त को लिफ्ट का शुभारम्भ होने जा रहा है। इस शुभ अवसर पर परम पूज्य उच्चारणाचार्य 108 श्री विनम्र सागर जी महाराज का मंगल आशीर्वाद मिलेगा। कार्यक्रम में संघस्त मुनि द्वय निर्यापक – मुनि श्री 108 विज्ञसागर जी महाराज एवं मुनि श्री 108 विश्वधीर सागर जी महाराज का विशेष सान्निध्य भी रहेगा।

इस लिफ्ट के पुण्यार्जक के रूप में इंदौर का गांधी परिवार रहेगा। जो स्वर्गीय श्री सोहनलाल जी गुणमाला जी गांधी की स्मृति में स्थापित की जा रही है। इसमें हसमुख-उर्मिला, रजनीकांत-स्वाति, अर्पित-अक्षिता, श्रीया, किंजल, दक्ष गांधी, नेहा-सुलभ जी एवं मिशा दोषी का विशेष योगदान है। शुभारम्भ कर्ता के रूप में पुष्पा प्रदीप कुमार सिंह कासलीवाल, आजाद जी जैन (बीड़ी वाले) एवं गांधी परिवार, इंदौर रहेंगे।

इनका विशेष सहयोग 

इस आयोजन को सफल बनाने में उदासीन श्राविकाश्रम ट्रस्ट, तुकोगंज जैन समाज, महिला मंडल, बहू मंडल, जैन समवशरण ग्रुप एवं समवशरण तुकोगंज ट्रस्ट का विशेष सहयोग रहेगा। धार्मिक उत्साह के साथ यह अवसर जैन समाज के लिए ऐतिहासिक बनेगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

Tags

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page