समाचार

अद्वितीय अनुभूतियों के लिए हो जाएं तैयार : आओ योग करें हम अभियान 21 जून को 


दिल्ली के निकट नोएडा में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ओ अर्हम योग वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से मुनि श्री प्रणम्य सागर जी के सानिध्य में प्रातः 5 से 7बजे तक शिवालिक पार्क हाट के सामने भव्यतिभव्य योग दिवस आओ योग करें हम का आयोजन किया जा रहा है। नोएडा से पढ़िए, मनोज जैन नायक की यह खबर…


नोएडा। दिल्ली के निकट नोएडा में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ओ अर्हम योग वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से मुनि श्री प्रणम्य सागर जी के सानिध्य में प्रातः 5 से 7बजे तक शिवालिक पार्क हाट के सामने भव्यतिभव्य योग दिवस आओ योग करें हम का आयोजन किया जा रहा है। मुनि श्री प्रणम्य सागर जी ने बताया कि हर साल 21 जून को योग करना अब एक आदत-सी बन गई है, पर क्यों न इस बार कुछ नया करें। अर्हम ध्यान योग के ज़रिए आइए बढ़ाएं कदम स्वस्थ तन, प्रसन्न मन और निर्मल चेतन की ओर। अद्वितीय अनुभूतियों के लिए तैयार हो जाएं। आइए! सीखें यह अनुपम विद्या जिसके माध्यम से हम हर समय, हर स्थिति में शांत, सर्जनात्मक और संतुलित रह सकें। आप अपने परिवारजनों, रिश्तेदारों और मित्रों समेत शामिल होकर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 के इस विशेष सत्र का लाभ अवश्य लें।

मंत्री और विधायक भी होंगे योग शिविर में     

ब्रह्मचारिणी बहन अंजलि दीदी दिल्ली ने बताया कि हर वर्ष महाराज श्री के सानिध्य मंे हर वर्ष ओम अर्हम योग वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से अनेकों जगहों पर अर्हम ध्यान योग के माध्यम से लोगों में जागरूकता लाने का प्रयास निरंतर महाराज श्री द्वारा किया जाता है। जिसमें प्रमुख रूप से लालकिला, ताजमहल, फतेहपुर सीकरी, झांसी के किले पर योग शिविर तथा अनेक प्रसिद्ध जगह पर मुनि श्री के सानिध्य में अनेकों शिविर लगाए जा चुके हैं। वर्तमान में 21 जून को मुनि श्री प्रणम्य सागर जी के सानिध्य में शिवालिक पार्क नोएडा हाट के सामने 15 से 21 जून तक शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें 21 जून को प्रातः 5 से 7 बजे तक भव्यातिभव्य अर्हम योग के एक विशेष सत्र का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें केंद्र सरकार के आयुष मंत्रालय एवं उत्तरप्रदेश सरकार के कई मंत्रीगण एवं विधायक सम्मिलित होंगे। आप सब भी सादर आमंत्रित हैं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page