देश की आज़ादी के पर्व पर परंपरागत दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन महावीर ट्रस्ट एवं सामाजिक संसद के सानिध्य में ध्वजवंदन कर आजादी का उत्सव धूमधाम से मनाएंगे। फेडरेशन के मुख्य कार्यालय महावीर कीर्ति स्तंभ रीगल चौराहे पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…
इंदौर। देश की आज़ादी के पर्व पर परंपरागत दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन महावीर ट्रस्ट एवं सामाजिक संसद के सानिध्य में ध्वजवंदन कर आजादी का उत्सव हम सब मिलकर धूमधाम से मनाएंगे। राजेश जैन दद्दू ने बताया कि 15 अगस्त शुक्रवार को प्रातः 9.27 बजे झंडा वंदन फेडरेशन के मार्गदर्शन में फेडरेशन के मुख्य कार्यालय महावीर कीर्ति स्तंभ रीगल चौराहे पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। दद्दू ने कहा कि फेडरेशन रीजन एवं समस्त सोशल ग्रुप एवं समाज साथियों देश के प्रति अपने कर्तव्य एवं श्रद्धा समर्पण के लिए आजादी के अमृत महोत्सव महापर्व में हम सभी अपने कर्तव्यों का पालन करें।
हमेशा की तरह सुप्रभात बेला में मुख्य कार्यालय पर समस्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों, रीजन पदाधिकारी और ग्रुप पदाधिकारी की उपस्थिति में ध्वजारोहण होगा। कार्यक्रम में आप सभी अवश्य सम्मिलित हों। आए हम सभी मिल कर संगठन एवं राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। इस अवसर पर फेडरेशन की राष्ट्रीय शिरोमणि संरक्षिका पुष्पा प्रदीप कासलीवाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष फेडरेशन मनोहर झांझरी, अध्यक्ष सामाजिक संसद राजकुमार पाटोदी, अध्यक्ष महावीर ट्रस्ट अमित कासलीवाल और समस्त समाज जन उपस्थित रहेंगे।













Add Comment