श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर जबरी बाग नसिया जी इंदौर में विराजित भगवान पार्श्वनाथ की महिमा का गान वीडियो एलबम में किया गया है। इसका लोकार्पण किया गया है। इस अवसर पर बहुसंख्य जैन समाजजन मौजूद रहे। इस एलबम को तैयार किया गायक अंश जैन ने। पढ़िए इंदौर से हरिहर सिंह चौहान की यह खबर…
इंदौर। श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर जबरी बाग नसिया जी इंदौर के मंदिर की भव्यता और दिव्यता का वर्णन शब्दों में असंभव है। जो लोग भी नसिया वाले पारस बाबा भजन की वीडियो शूटिंग में उस दिन मौजूद थे। वे सब प्रभु पारसनाथ जी के भक्त हैं और प्रभु के अतिशयों से परिचित रहे हैं। यह विचार नसिया समाज के वरिष्ठ आदरणीय राजेंद्र-माया जैन (कंचन बाग) के हैं। यह विचार इस जैन भजनों के वीडियो एलबम के लोकार्पण में उन्होंने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि इंदौर के ज़बरीबाग़ नसिया जी मंदिर के पारस बाबा की महिमा को पूरे देश में जन-जन तक पहुंचाने की भावना से ही यह प्रयास किया गया है।
भजन गायक ने भी माना आभार
युवा भजन गायक और गीतकार अंश जैन ने कहा कि मुझे यह सौभाग्य प्राप्त हुआ कि मैं अपने लेखन और स्वर के माध्यम से प्रभु का गुणगान कर सकूं। सभी नसिया जी जैन समाज, ट्रस्ट के स्नेह और सहयोग के लिए आभारी हूं। जिन्होंने बेहतरीन वीडियो शूटिंग, एडिटिंग और ग्राफिक्स डिजाइनिंग से इस मेहनत को जीवंतता प्रदान की। उनका भी कोटि-कोटि धन्यवाद। अंश ने कहा-आप इस एलबम को सुनकर अपनों तक जरूर शेयर करें, जिससे अधिक से अधिक लोग प्रभु भक्ति से जुड़ सकें और दैनिक जीवन में भजन को भगवान की स्तुति की तरह स्वीकार कर सकें।
लोकार्पण में यह रहे मौजूद
नसिया वाले पारस बाबा की महिमा अपरंपार है और चिंतामणि पार्श्वनाथ भगवान हैं। जिनके नाम लेने मात्र से संकट कट जाते हैं। इस जैन भजनों के वीडियो एलबम के लोकार्पण कार्यक्रम में समाज के महेंद्रकुमार जैन दीपक जैन, सचिन जैन, राजीव जैन, राजेश जैन, विशाल जैन, सुधीर जैन सेतू भैया, उज्जवल जैन, मनीष जैन, और महिला मंडल की भारती जैन, सविता जैन, ज्योति काला, सोनिया जैन, बालिका मंडल और पाठशालाओं के बच्चों का भी सहयोग मिला। संचालन आकाश जैन ने किया। आभार प्रफुल्ल जैन ने माना।













Add Comment