दलाल बाग छत्रपति नगर में चल रहे पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में रविवार 24 मार्च को संध्या 7:30 बजे दिगंबर जैन श्रमण संस्कृति के महामहिम एवं समाधिस्थ आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की स्मृति में गुरु भक्त परिवार के सौजन्य से एक संस्मरणात्मक एवं विनयांजलि कार्यक्रम एक शाम गुरुवार के चरणों में होगा। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…
इंदौर। दलाल बाग छत्रपति नगर में चल रहे पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में रविवार 24 मार्च को संध्या 7:30 बजे दिगंबर जैन श्रमण संस्कृति के महामहिम एवं समाधिस्थ आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की स्मृति में गुरु भक्त परिवार के सौजन्य से एक संस्मरणात्मक एवं विनयांजलि कार्यक्रम एक शाम गुरुवार के चरणों में होगा। कार्यक्रम के मीडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू ने बताया कि मुनि श्री विमल सागर जी एवं मुनि श्री अनंतसागर जी के सानिध्य एवं ब्रह्मचारी विनय भैया के निर्देशन में होने वाले इस कार्यक्रम में आचार्य श्री के जीवन चरित्र पर आधारित एक विशेष लेजर शो का प्रदर्शन होगा। रॉक स्टार चिंतन बाकीवाला गीतों के माध्यम से गुरु वंदना प्रस्तुत करेंगे। ख्यात कवि सत्यनारायण सत्तन, कवि चंद्रसेन जैन भोपाल, वरिष्ठ पत्रकार कीर्ति राणा एवं गुरु भक्त आजाद कुमार जैन आचार्य श्री के संबंध में अपने संस्मरण सुनाएंगे। कार्यक्रम में प्रवेश निशुल्क है।













Add Comment