समाचार

ललितपुर पुलिस ने 15 घंटे में जैन मंदिर चोरी का खुलासा : ग्राम चिगलौआ जैन मंदिर से चोरी गई मूर्तियां व अन्य वस्तुएं बरामद


ललितपुर पुलिस ने पर्युषण पर्व से ठीक पहले चिगलौआ जैन मंदिर में हुई चोरी का 15 घंटे में खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। चोरी गई भगवान की मूर्तियां, मुकुट, छत्र, कलश, सिक्का और दानपेटी का नगद राशि बरामद की गई। पढ़िए राजीव सिंघई की पूरी रिपोर्ट…


ललितपुर के बार क्षेत्र में स्थित ग्राम चिगलौआ जैन मंदिर से बुधवार रात चोरी की घटना सामने आई थी। पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और महज 15 घंटे में गुत्थी सुलझा दी। आरोपियों में 22 वर्षीय अभिचन्द्र उर्फ छोटे राजा पुत्र रूप सिंह राजा और 20 वर्षीय रावसाहब पुत्र कृपाल सिंह शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गई सभी वस्तुएं बरामद कीं, जिनमें 07 भगवान की मूर्तियां (पीली धातु), 04 मुकुट (सफेद धातु), 04 छत्र (सफेद धातु), 01 कलश (सफेद धातु), 01 सिक्का (सफेद धातु) और दानपेटी से चुराए गए ₹4360 नगद शामिल हैं।

इस तत्पर और प्रभावी कार्रवाई से जैन समाज में खुशी और राहत का माहौल है, और मंदिरों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page