समाचार

ललितपुर में श्री सुधासागर कन्या इंटर कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस मनाया: देश के अमर शहीदों के बलिदान को हमेशा रखें याद – आचार्य श्री निर्भय सागर


ललितपुर के श्री सुधासागर कन्या इंटर कॉलेज में आचार्य श्री निर्भय सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में स्वतंत्रता दिवस की 79वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई। प्रभात फेरी, ध्वजारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। आचार्य श्री ने शहीदों के बलिदान को याद रखने और बालिका शिक्षा व संस्कारों पर विशेष संदेश दिया। पढ़िए खास रिपोर्ट….


ललितपुर । शहर के डोंडाघाट स्थित श्री दिगंबर जैन सुधासागर कन्या इंटर कॉलेज में वैज्ञानिक संत आचार्य 108 निर्भय सागर महाराज ससंघ के पावन सानिध्य में स्वतंत्रता दिवस की 79वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई। प्रातः कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभात फेरी से हुआ, जिसमें विद्यालय की बालिकाओं ने श्री दिगंबर जैन अटा मंदिर से कॉलेज तक आचार्य श्री का स्वागत करते हुए भारत माता के जयकारे लगाए। इस प्रभात फेरी में जैन पंचायत समिति, जैन मिलन संगठन, विद्यालय स्टाफ व जैन समाज के श्रेष्ठीजन शामिल रहे। तत्पश्चात श्री दिगंबर जैन पंचायत समिति के पदाधिकारियों द्वारा ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय की छात्राओं ने मंगलाचरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर डोंडाघाट मंदिर के प्रबंधक वीरचंद्र सराफ को आचार्य श्री के पाद प्रक्षालन का सौभाग्य मिला।बालिकाओं ने देशभक्ति गीत व नाटिकाएं प्रस्तुत कर वातावरण को देशभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया।

आचार्य श्री निर्भय सागर का संदेश

– देश की आज़ादी हमारे वीर सपूतों के बलिदान से मिली है, हमें उन्हें सदा याद रखना चाहिए।

– देश की रक्षा हेतु हमें हमेशा तत्पर रहना चाहिए।

बालिका शिक्षा पर विशेष बल देते हुए उन्होंने कहा – “बालिका ‘दुहिता’ कहलाती है, जो दो कुलों का हित करती है। संस्कारवान बालिकाएं ही समाज और परिवार का गौरव बढ़ाती हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख गणमान्य

इस अवसर पर जैन पंचायत समिति के अध्यक्ष डॉ. अक्षय जैन टडैया, महामंत्री आकाश जैन भारत गैस, पूर्व अध्यक्ष अनिल जैन अंचल, संयोजक सनत जैन खजुरिया, कोषाध्यक्ष सीए सौरभ जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतीश नजा, मंत्री कैप्टन राजकुमार जैन, एडवोकेट कुशलचंद्र जैन, अखिलेश जैन गदयाना, शिक्षा मंत्री प्रफुल्ल जैन, संजीव जैन लकी, सजल जैन जौली, राजकुमार जैन सराफ, अशोक जैन उमरिया, अजय जैन अटा मंदिर, वीरचंद्र सराफ, प्रमोद जैन पाय, सुनील जैन सराफ, मनीष जैन फोटो, आनंद जैन भाग नगर, तथा विद्यालय की प्रधानाचार्या कल्पना जैन, पुष्पा जैन, सुषमा जैन, मीना जैन, सोनम जैन, रजनी सक्सेना, अमृता जैन, रुचि दुबे, जयंती जैन, सौम्या जैन, स्मिता, अक्षय जैन, शुभम विजय जैन सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षा मंत्री प्रफुल्ल कुमार जैन ने किया एवं अंत में प्रधानाचार्या कल्पना जैन ने आभार व्यक्त किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page