समाचार

सिद्धक्षेत्र कुण्डलपुर में दशलक्षण महापर्व धूमधाम से मनाया: श्रद्धालु भक्त पूज्य बड़े बाबा मंदिर में अभिषेक, पूजन और विधान का ले रहे लाभ


सिद्धक्षेत्र कुण्डलपुर में आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के शिष्य आचार्य श्री समयसागर जी महाराज के आशीर्वाद से दशलक्षण महापर्व धार्मिक उत्साह और विविध कार्यक्रमों के साथ मनाया जा रहा है। श्रद्धालु प्रतिदिन अभिषेक, शांतिधारा और विधान में भाग लेकर धर्मलाभ ले रहे हैं। पढ़िए पूरी रिपोर्ट…


सिद्धक्षेत्र कुण्डलपुर में पर्वराज दशलक्षण महापर्व श्रद्धा और भक्ति भाव से मनाया जा रहा है। महान संत आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के प्रभावक शिष्य विद्यानिधि आचार्य श्री समयसागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से यहां विविध धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। प्रातःकाल पूज्य बड़े बाबा मंदिर में भक्तामर महामंडल विधान, बड़े बाबा का अभिषेक, शांतिधारा, रिद्धिकलश पूजन और विधान का आयोजन हो रहा है। विद्याभवन में भी प्रतिदिन अभिषेक पूजन तथा श्रावक परिवारों द्वारा अलग-अलग विधान कराए जा रहे हैं।

उत्तम सत्य धर्म के पांचवें दिवस अभिषेक व शांतिधारा करने का सौभाग्य जबलपुर, टीकमगढ़, केवलारी, दिल्ली और शिवपुरी से आए जैन समाज के श्रद्धालुओं को प्राप्त हुआ। वहीं छठे दिन उत्तम संयम धर्म के अवसर पर कोल्हापुर, बरेली, भोपाल, मेरठ और जबलपुर से आए श्रद्धालुओं ने अभिषेक व पूजन में भाग लेकर पुण्य अर्जित किया।

ब्रह्मचारिणी हेमा दीदी कर्नाटक का प्रवचन भी

विधान का संचालन ब्रह्मचारी मनोज भैया दमोह और अनिल पुजारी जी कुंडलपुर के द्वारा किया जा रहा है। सायंकाल प्रवचन ब्रह्मचारिणी हेमा दीदी कर्नाटक द्वारा दिए जा रहे हैं। बड़े बाबा मंदिर में प्रतिदिन शाम को भक्तामर दीप अर्चना और संगीतमय महाआरती का आयोजन हो रहा है। धार्मिक आयोजनों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी चल रहे हैं। धर्म कटोरा प्रतियोगिता में हर्षित, प्राशु, सेजल, चुनचुन, ममता, हर्षिता, रोली, रानी, कृति, ज्योति, रूचि, अर्पित और वंदना जैन विजयी रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

Tags

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page