समाचार

प्रबंधकारिणी कमेटी की बैठक : कुंडलपुर कमेटी ने आचार्य पदारोहण के लिए वीरेश सेठ को बनाया संयोजक


आचार्य पदारोहण का वृहद कार्यक्रम आयोजित होने के संबंध में विस्तृत रूपरेखा के संदर्भ में उपस्थित सभी सदस्यों ने अपने-अपने विचार रखे। कार्यक्रम संयोजक हेतु श्रेष्ठी वीरेश सेठ का नाम प्रस्तावित किया गया। पढ़िए राजेश जैन रागी/जयकुमार जलज की रिपोर्ट..


कुण्डलपुर। सुप्रसिद्ध श्री दिगंबर जैन सिद्धक्षेत्र कुण्डलपुर में प्रबंधकारिणी कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संतशिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की समतापूर्वक समाधि होने पर पूज्य आचार्यश्री के पट्टाचार्य हेतु आचार्य पदारोहण का वृहद कार्यक्रम आयोजित होने के संबंध में विस्तृत रूपरेखा के संदर्भ में उपस्थित सभी सदस्यों ने अपने-अपने विचार रखे। कार्यक्रम संयोजक हेतु श्रेष्ठी वीरेश सेठ का नाम प्रस्तावित किया गया।

सर्वसम्मति से उन्हें संयोजक चुना गया। बैठक में राजेश चौधरी ने बड़े बाबा मंदिर निर्माण संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई। आगामी आयोजित कार्यक्रम के संदर्भ में विस्तृत चर्चा की गई।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page