समाचार

क्षुल्लिका श्री चंद्रमती जी का 25वां दीक्षा दिवस वडोदरा में मनाया: अयोध्या से डॉ. जीवन प्रकाश शास्त्री आए


विगत दिनों क्षुल्लिका श्रीचंद्रमती जी माताजी का 25वां दीक्षा दिवस मनाया गया। अयोध्या से गणिनी श्री ज्ञानमती माताजी और स्वामी रविन्द्र कीर्ति जी के निर्देश पर डॉ. जीवनप्रकाश शास्त्री भी पधारे। माताजी को नई पिच्छी भी प्रदान की गई। इससे पहले शोभायात्रा निकाली गई। यह कार्यक्रम वडोदरा में संपन्न हुआ। धामनोद से पढ़िए, दीपक प्रधान की यह खबर…


धामनोद। आचार्य श्री भारतसागर जी महाराज की शिष्या क्षुल्लिका श्रीचंद्रमती जी माताजी का 25वां दीक्षा दिवस मनाया गया। यह रजत जयंती समारोह श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर अलकापुरी वडोदरा में आयोजित था। जहां अयोध्या से गणिनी श्री ज्ञानमती माताजी और स्वामी रविन्द्र कीर्ति जी के निर्देश पर डॉ. जीवनप्रकाश शास्त्री भी पधारे। उन्हीं के मंगल सानिध्य में यह कार्यक्रम हुआ। इसमें माताजी को नई पिच्छी भी प्रदान की गई। यहां पर धार्मिक आयोजन भी किए गए। मंगल कलश लेकर महिलाएं लाल चुनरी पहनकर माताजी की शोभायात्रा में चल रही थीं। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में भक्तजन शामिल हुए।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page