समाचार

कोठिया, गांधी तथा जैन निर्विरोध निर्वाचित: महावीर इंटरनेशनल की गवर्निंग काउंसिल 2025-27 में हुआ मनोनयन 


महावीर इंटरनेशनल एपेक्स के द्विवार्षिक चुनावों में वागड़ जोन डूंगरपुर बांसवाड़ा से गवर्निंग काउंसिल में डडूका निवासी अजीत कोठिया, नौगामा निवासी सुरेश चंद्र गांधी तथा डूंगरपुर निवासी हर्षवर्धन जैन वर्ष 2025-27 के लिए निर्विरोध चुने गए हैं। उल्लेखनीय है राष्ट्रीय स्तर पर महावीर इंटरनेशनल की 51सदस्यीय गवर्निंग काउंसिल वो एपेक्स बॉडी है। बांसवाड़ा से पढ़िए, यह खबर…


बांसवाड़ा। महावीर इंटरनेशनल एपेक्स के द्विवार्षिक चुनावों में वागड़ जोन डूंगरपुर बांसवाड़ा से गवर्निंग काउंसिल में डडूका निवासी अजीत कोठिया, नौगामा निवासी सुरेश चंद्र गांधी तथा डूंगरपुर निवासी हर्षवर्धन जैन वर्ष 2025-27 के लिए निर्विरोध चुने गए हैं।

उल्लेखनीय है राष्ट्रीय स्तर पर महावीर इंटरनेशनल की 51सदस्यीय गवर्निंग काउंसिल वो एपेक्स बॉडी है। जो इसके क्रिया कलापों का नीति निर्धारण करती है।

कोठिया सातवीं बार और गांधी तथा जैन प्रथम बार गवर्निंग काउंसिल सदस्य चुने गए हैं। इस गौरवमई उपलब्धि पर अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जैन, महासचिव अशोक गोयल, ट्रेजरार सुधीर जैन, पूर्व महासचिव पुरुषोत्तम भंडारी, अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष गौतम राठौड़, क्षेत्रीय सचिव अनिल जैन, जोन चेयरमैन पृथ्वीराज जैन, जोन सचिव विनोद दोसी, जोनल कॉर्डिनेटर नयनेश जानी, जी सी मेंबर विनोद दोशी, विजय जैन, प्रीतल पंड्या, सुंदरलाल पटेल, भुवनेश्वरी मालोंत, गीता चौधरी, परेश पंड्या, सूरजमल अहारी, कल्पना दोशी, रामभरत चेजारा, कल्पेश कोठारी, सतीश जैन, दिलीप दोसी, बसंत शर्मा, महिपाल दोसी, रमनलाल डामोर, राजमल सोनी, अनिल दोसी, प्रकाश जैन, प्रेरणा शाह, तिलकनंदनी शाह, निधि गांधी, वंदना कोठारी, सुनील गांग, शिल्पा बंब, प्रदीप सेठ, कमलेश जैन, जयंतीलाल जैन, राजेंद्र कोठिया, निर्मल सिंघवी, एम. के जैन, दक्षा उपाध्याय, महेश पंवार सहित कई पदाधिकारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं हैं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page