गणिनीप्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी के 92वें जन्मदिवस एवं 74 वें संयम दिवस शरद पूर्णिमा के अवसर पर शाश्वत तीर्थ अयोध्या में 108 दिवसीय रत्नत्रय महोत्सव का आयोजन किया है। मंगलवार को रत्नत्रय महोत्सव का 19 वां दिवस भगवान महावीर जिनमंदिर में कोल्हापुर के भक्त परिवार ने मनाया। कोल्हापुर से पढ़िए, यह खबर…
कोल्हापुर। गणिनीप्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी के 92वें जन्मदिवस एवं 74 वें संयम दिवस शरद पूर्णिमा के अवसर पर शाश्वत तीर्थ अयोध्या में 108 दिवसीय रत्नत्रय महोत्सव का आयोजन किया है। मंगलवार को रत्नत्रय महोत्सव का 19 वां दिवस भगवान महावीर जिनमंदिर में कोल्हापुर के भक्त परिवार ने मनाया। घर-घर हो रत्नत्रय महोत्सव। ज्ञानमती मां का जन्मोत्सव। गणिनीप्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी के 92वें जन्मदिवस एवं 74वें संयम दिवस पर शाश्वत तीर्थ अयोध्या में रत्नत्रय महोत्सव’ का शुभारंभ 12 जुलाई से प्रारंभ हो चुका है। भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर रूईकर कॉलोनी कोल्हापुर में अभिषेक अशोक पाटिलए मीनाक्षी नकाते, नंदिनी कमते, विजया पाटील, शैला पाटील, सोनाली उपाध्ये, राहुल बागे, कोल्हापुर सभी ने मिलकर रत्नत्रय महोत्सव की तैयारी की।
इस अवसर पर शिल्पा पाटील, सुजाता रोटे, प्रतिभा पाटील, संध्या बागी, श्यामला टक्कळकी, कांचन मुरचिट्टे, पुष्पा बोगर, जंगटे, लडगे, राजश्री पाटील, सुनीता कलंत्रे, रेयांश पाटील आदि श्रावक-श्राविका उपस्थित थे। अष्टद्रव्य से आचार्य शांतिसागर जी महाराज और ज्ञानमती माताजी का पूजन किया और सभी भक्तों ने मिलकर भक्ति भाव से आरती की।गणिनी प्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी और प्रज्ञाश्रमणी चंदनामती माताजी ने सभी भक्तों को आशीर्वाद प्रदान किया। आर्यिकारत्न श्री चन्दनामती माताजी के मुखारविंद से तीर्थंकर देशना सत्र के अंतर्गत गणिनी श्री ज्ञानमती माताजी की लेखनी से प्रस्तुत ’कल्याण कल्पतरु स्तोत्र जैसी विलक्षण रचना का अध्ययन भी कराया गया।













Add Comment