समाचार

प्रभातफेरी के साथ शिविर का भव्य आगाज, शिविरार्थियों को दी गई किट 120 बच्चों के साथ-साथ शिविर के अन्य प्रतिभागी भी हुए शामिल


महावीर जिनालय में सोमवार 3 जून से शनिवार 8 जून तक लगने वाले चतुर्थ जैनत्व बाल संस्कार एवं युगल शिविर के अंतर्गत 3 जून 2024 को सुबह 6:30 बजे से महावीर जिनालय से जैन मन्दिर (बाजार) तक भव्य प्रभातफेरी का आयोजन किया गया। प्रभातफेरी में लगभग 120 बच्चों के साथ-साथ शिविर के अन्य प्रतिभागी और सहयोगी भी हुए शामिल। पढ़िए रत्नेश जैन रागी की रिपोर्ट ।


घुवारा। नगर के महावीर जिनालय में सोमवार 3 जून से शनिवार 8 जून तक लगने वाले चतुर्थ जैनत्व बाल संस्कार एवं युगल शिविर के अंतर्गत 3 जून 2024 को सुबह 6:30 बजे से महावीर जिनालय से जैन मन्दिर (बाजार) तक भव्य प्रभातफेरी का आयोजन किया गया। प्रभातफेरी में बच्चे नारे लगाते हुए और गीत गाते हुए आनंद के साथ चल रहे थे। प्रभातफेरी में लगभग 120 बच्चों के साथ-साथ शिविर के अन्य प्रतिभागी और सहयोगी भी चल रहे थे। प्रभातफेरी में मुख्यरूप से उत्तमचन्द जी, आलोक जी, अरविन्द्र जी, डॉ.अरूण कुमार जी, पंडित नीलेश शास्त्री, पंडित संजय जी सिद्धार्थी इंदौर, हर्षित जी शास्त्री, शाश्वत अनुभूति जी शास्त्री, शाश्वत दीपिका जी शास्त्री, शाश्वत लब्धि जी, अमन जैन, सरोज जी, आकांक्षा जैन, आदि लोगों का सहयोग प्राप्त हुआ।

प्रभात फेरी के उपरांत बच्चों को फल वितरण उदय जी सेठ , अनेकांत जी सेठ और महावीर जिनालय समिति के द्वारा किया गया। शिविरार्थियों को किट श्रीमती केशर बाई मास्टर चंद्रभान जी जैन की पुण्य स्मृति में श्रीमान अशोक कुमार जी, आलोक कुमार जी, अरविंद कुमार जी बारौ परिवार घुवारा द्वारा प्रदान की गई। प्रभात फेरी के पश्चात ध्वजारोहण श्रीमान सेठ सनत कुमार जी कुटौरा एवं शिविर मंडप का उद्घाटन श्री निर्मल कुमार जी बारौं के द्वारा किया गया। सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन पंडित नीलेश जी शास्त्री घुवारा के द्वारा किया गया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page