समाचार

श्रीफल जैन न्यूज़ की पहल को मिली सराहना: हजारों लोग किशनगढ़ पंचकल्याणक विशेषांक से जुड़े

श्रीफल जैन न्यूज़ किशनगढ़ में चल रहे पंचकल्याण महोत्सव की व्यापक करवेज कर रहा है। जैन संस्कृति और विषयों पर मुखर आपके पसंदीदा मीडिया संस्थान ने एक नई पहल करते हुए किशनगढ़ में चल रहे पंचकल्याण महोत्सव का विशेषांक प्रकाशित किया, जिसे हजारों श्रद्धालूओं ने हाथों-हाथ लिया।

किशनगढ़ में पंचकल्याणक महोत्सव की व्यापक कवरेज कर रहे आपके श्रीफल जैन न्यूज़ ने आज किशनगढ़ में कार्यक्रम स्थल पर पंचकल्याण महोत्सव से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों और जैन संस्कृति से जुड़ी जानकारियों को अखबार के एक विशेषांक में समेट कर लाया । जैसे ही आयोजन स्थल पर श्रीफल जैन न्यूज़ का समाचार पत्र आया, जैन श्रावकों ने इसे हाथों-हाथ लिया और प्रकाशित की गई हजारों प्रतियां भी कम पढ़ गई ।

श्रीफल जैन न्यूज़ ने इस आयोजन की खबरों के साथ पंचकल्याण के तरीके, तीर्थंकर का प्रादुर्भाव व अन्य जैन समाज से जुड़ी सिलसिलेवार कई जानकारियां दी। समाचार पत्र में अजमेर के सांसद भागीरथ चौधरी का विशेष साक्षात्कार प्रकाशित किया गया। जैन समाज के संत शिरोमणि वात्सल्य वारिधि आचार्य श्री वर्धमान सागर जी के व्यक्तित्व और कृतित्व से जुड़ी जानकारियों को बहुत पंसद किया गया। आपका भरोसेमंद मीडिया संस्थान श्रीफल जैन न्यूज़, समाज की हर बड़े आयोजन और बड़े मुद्दों को उठाते हुए बहुत कम समय में आपके भरोसे का माध्यम बन चुका है। सम्मेद शिखर को लेकर चली व्यापक कवरेज और विश्लेषण ने जैन समाज के भीतर जागरुकता की अलख जगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। हम हमारे हजारों पाठकों और दर्शकों को यह विश्वास दिलाते हैं कि धार्मिक और सामाजिक खबरों का यह बढ़ता दायरा आने वाले समय अपना और विस्तारित स्वरूप लेगा। श्रीफल जैन न्यूज़ अपने प्रयासों को अपने हजारों पाठकों के नाम समर्पित करता है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
7
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page