खडेरी निवासी श्रद्धा जैन ( प्रज्ञा जैन ) पिता विनोद जैन का संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित संयुक्त भू – वैज्ञानिक परीक्षा 2023 में सम्पूर्ण भारत में द्वितीय वरीयता ( AIR – 2 ) प्राप्त कर भू – जल वैज्ञानिक ( Scientist B Hydrogeologist ) पद पर चयनित होने पर ग्राम खडेरी ही नहीं अपितु सम्पूर्ण बुन्देलखण्ड में खुशी जाहिर की गई। पढ़िए रत्नेश जैन बकस्वाहा की रिपोर्ट…
बकस्वाहा। समीपवर्ती गांव खडेरी निवासी श्रद्धा जैन ( प्रज्ञा जैन ) पिता विनोद जैन का संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित संयुक्त भू – वैज्ञानिक परीक्षा 2023 में सम्पूर्ण भारत में द्वितीय वरीयता ( AIR – 2 ) प्राप्त कर भू – जल वैज्ञानिक ( Scientist B Hydrogeologist ) पद पर चयनित होने पर ग्राम खडेरी ही नहीं अपितु सम्पूर्ण बुन्देलखण्ड में खुशी जाहिर की गई।
प्राप्त की द्वितीय रैंक
श्रद्धा जैन का जन्म 04.02.1998 को पिता विनोद कुमार जैन, माता सुनीता जैन के घर ग्राम खड़ेरी जिला दमोह म.प्र. में हुआ। आपकी प्रारम्भिक प्राथमिक, माध्यमिक व हायर सेकेण्डरी शिक्षा खड़ेरी से हुई। बीएससी डॉ . हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर एवं एमएससी भूगर्भ विज्ञान विभाग काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी से की। जून 2023 में नेट / जे .आर . एफ . में 28 वीं रैंक प्राप्त की। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सन् 2022 में आयोजित भू – जल विभाग की परीक्षा में तकनीकी सहायक भू – जल वैज्ञानिक के पद पर 10 वीं रैंक पर चयन हुआ था, जिसका परीक्षा परिणाम 30 नवम्बर 2023 को आया था और अब संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित संयुक्त भू – वैज्ञानिक परीक्षा 2023 का परिणाम आया, जिसमें सम्पूर्ण भारत में द्वितीय वरीयता ( AIR – 2 ) प्राप्त कर भू – जल वैज्ञानिक ( Scientist B Hydrogeologist ) पद पर चयन हुआ है।
दीं शुभकामनाएं
इस उपलब्धि पर न्यायमूर्ति विमला जैन, सुरेश जैन ( आई.ए.एस.) भोपाल, प्रो. पवन कुमार जैन, कुलपति एकलव्य विश्वविद्यालय दमोह, प्रो. अशोक कुमार जैन वाराणसी, प्रो. ऋषभचन्द्र जैन फौजदार, प्रो. जयकुमार जैन, दिल्ली, डॉ .आशीष कुमार जैन, बम्हौरी, डॉ. सुनील संचय ललितपुर, डॉ. आशीष जैन आचार्य, राजेश जैन रागी बकस्वाहा, पूर्व सरपंच बाबूलाल जैन, आरती गोविंद खैरवाले सरपंच खडेरी आदि अनेक महानुभावों ने शुभकामनाएं प्रेषित कीं।













Add Comment