समाचार

तीर्थ क्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष ने लिया विमर्शसागरजी से आशीर्वाद जिनशासन एवं जिनागम पंथ को करते रहें गौरवान्वित


भारतवर्षीय तीर्थ क्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष ने पूज्य गुरुदेव विमर्शसागर जी से आशीर्वाद प्राप्त किया । विमर्श फार्मेसी के संचालक एवं पूज्य गुरुदेव के परम भक्त विश्वनाथ जैन कोटिया आगरा द्वारा प्रदत्त जानकारी के अनुसार परम पूज्य गणाचार्य श्री विरागसागर जी महाराज के परम प्रिय सुशिष्य भावलिंगी संत आचार्य श्री विमर्शसागर जी महाराज ससंघ अतिशय क्षेत्र तिजारा में विराजमान हैं । पढि़ए मनोज जैन नायक की रिपोर्ट ……


तिजाराजी ।भारतवर्षीय तीर्थ क्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष ने पूज्य गुरुदेव विमर्शसागर जी से आशीर्वाद प्राप्त किया । विमर्श फार्मेसी के संचालक एवं पूज्य गुरुदेव के परम भक्त विश्वनाथ जैन कोटिया आगरा द्वारा प्रदत्त जानकारी के अनुसार परम पूज्य गणाचार्य श्री विरागसागर जी महाराज के परम प्रिय सुशिष्य भावलिंगी संत आचार्य श्री विमर्शसागर जी महाराज ससंघ अतिशय क्षेत्र तिजारा में विराजमान हैं ।

विगत दिवस भारतवर्षीय तीर्थक्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष दानवीर भाभाशाह जम्मूप्रसाद जैन ने अतिशय क्षेत्र तिजारा जी पहुंचकर पूज्य गुरुदेव की चरण वंदना की और पूज्य श्री ने उन्हें मंगलमय आशीर्वाद देते हुए कहा कि आप सदैव धर्म प्रभावना एवं तीर्थ क्षेत्रों की सुरक्षा करते हुए जिनशासन एवं जिनागम पंथ को गौरवान्वित करते रहें ।इस अवसर पर अतिशय क्षेत्र कमेटी की ओर से जम्मूप्रसाद जैन का अभिनंदन करते हुए क्षेत्र का प्रतीक चिन्ह भेंट किया ।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page