ज्योतिषाचार्य डॉक्टर एच.सी.जैन को मानव अधिकार प्रोटेक्शन में मध्यप्रदेश का संयोजक नियुक्त किया गया है। बीते 29 जून को मानव अधिकार प्रोटक्शन की ओर से मध्यप्रदेश कमेटी में नवीन पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। पढ़िए मनोज जैन की रिपोर्ट…
ग्वालियर। नगर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉक्टर एच.सी.जैन को मानव अधिकार प्रोटेक्शन में मध्यप्रदेश का संयोजक नियुक्त किया गया है। बीते 29 जून को मानव अधिकार प्रोटक्शन की ओर से मध्यप्रदेश कमेटी में नवीन पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। ज्योतिषाचार्य डॉ. हुकुम चंद जैन को उनकी समाज सेवा, मानव हित चिंतन और वरिष्ठता को देखते हुए उन्हें कमेटी ने संरक्षक मध्यप्रदेश पद से पदासीन किया गया है।

समाज में हर्ष
यह जानकारी मानव अधिकार प्रोटेक्शन के प्रदेशाध्यक्ष राजेन्द्र झा द्वारा डॉ. एच सी जैन को पत्र द्वारा लिखित दी गई। इसके साथ ही राष्ट्रीय कार्यालय मानव अधिकार प्रोटेक्शन भारत/समस्त प्रदेश पदाधिकारी/ कार्यालय/ समस्त जिलाधीश/ पुलिस अधीक्षक कार्यालय मध्यप्रदेश एवं सूचना व जनसंपर्क विभाग मध्य प्रदेश को भेजी गई है। ज्योतिषाचार्य डॉ. हुकुमचंद जैन के इस पद पर नियुक्त होने से समाज में हर्ष है। उनके इष्ट मित्रों अनिल जैन, नरेंद्र अग्रवाल, केशव वैश्य, राजू गर्ग, विपुल जैन, राजकुमार जैन, मनोज नायक आदि ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।













Add Comment