समाचार

दिन में एक छण स्वयं की परछाई भी नहीं दिखेगी : 21 जून को सबसे बड़ा दिन और रात होगी सबसे छोटी


21 जून को रात्रि 02:20 बजे सूर्य सायन कर्क राशि में प्रवेश करेगा। इससे सूर्य दक्षिणायन होंगे और वर्षा ऋतु का आरंभ होगा। यह जानकारी वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन ने देते हुए कहा कि 21 जून को सबसे बड़ा दिन का मान होगा और रात सबसे छोटी होगी। इस दिन के बाद दिन छोटे और राते बडी होती जाएंगी। पढ़िए मनोज जैन नायक की रिपोर्ट…


मुरैना। 21 जून को रात्रि 02:20 बजे सूर्य सायन कर्क राशि में प्रवेश करेगा। इससे सूर्य दक्षिणायन होंगे और वर्षा ऋतु का आरंभ होगा। यह जानकारी वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन ने देते हुए कहा कि 21 जून को सबसे बड़ा दिन का मान होगा और रात सबसे छोटी होगी। इस दिन के बाद दिन छोटे और राते बडी होती जाएंगी। जैन ने कहा कि उत्तरी गोलार्द्ध वाले सभी देशो में सबसे बड़ा दिन होगा सबसे छोटी रातें। वही 22 दिसम्बर को सबसे बड़ी रात और दिन छोटा होता है।

23 सितंबर को पृथ्वी की भूमध्य रेखा बिल्कुल सूर्य के सामने पड़ती है जिससे दिन- रात बराबर होते हैं। 21 जून से दिन छोटे होते जाएंगे छोटे होते होते 09 घंटे 36 मिनिट के रह जाएंगे और रातें बड़ी होती जाएंगी 14 घंटे 24 मिनिट किन्ही स्थानों पर हो जाएंगी। 21 जून को दोपहर में एक छण ऐसा भी आएगा जिसमे स्वयं व्यक्ति अपनी परछाई भी नहीं देख पायेगा। जैन ने बताया कर्क रेखा मध्यप्रदेश के उज्जैन, भोपाल, जबलपुर, शहडोल, छत्तीसगढ़ शहरों से राजस्थान, झारखंड, गुजरात, पश्चिम बंगाल राज्यों से गुजरती है। 21 जून से सूर्य सायन कर्क राशि से सायन धनु राशि तक छह माह दक्षिणायन रहेंगे।इस समय कुछ विशेष शुभ कार्यो के मुहूर्त भी नहीं होते।

21 जून को दिन बड़ा क्यों होता है?

जैन ने कहा पृथ्वी सूर्य के चारों ओर अपनी कक्षा के सापेक्ष 23.5 डिग्री झुकी हुई है। 21 जून को सूर्य पृथ्वी के नार्थ पोल मतलब उत्तरी गोलार्द्ध पर होता है। इसी बजह से सूर्य की रोशनी पूरे भारत के बीचोबीच से गुजरने वाली कर्क रेखा पर सीधी तौर ज्यादा समय तक पड़ती है, इससे सूर्य की किरणें अन्य दिनों की अपेक्षा इस दिन ज्यादा समय तक पृथ्वी पर रहती है इसी खगोलीय घटना के कारण 21 जून को साल का सबसे बड़ा दिन और रातें सबसे छोटी होती हैं।

कहां कितने घंटे का दिन होगा

-ग्वालियर 13 घण्टे 44 मिनिट का दिन रात्रि 10 घण्टे 16 मिनिट की
-भोपाल 13 घण्टे 31 मिनिट का दिन रात 10 घण्टे 29 मिनिट की
-उज्जैन 13 घण्टे 31 मिनिट रात 10 घण्टे 29 मिनिट
-दिल्ली 13 घण्टे 58 मिनिट का दिन रात 10 घण्टे 02 मिनिट की होगी।

इस दिन उत्तरी गोलार्द्ध में स्थित सभी देशों में दिन अधिकतम बड़े होंगे और रातें अधिकतम छोटी होगी, वही सभी उत्तरी गोलार्द्ध बाले देशों में सबसे ज्यादा गर्मी रहेगी और दक्षिणी गोलार्द्ध वाले देशों में सबसे ज्यादा ठंडे रातें होगी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page