समाचार

जेएसजी प्लेटिनम का अनूठा कार्यक्रम ‘रिवाह’ संपन्न : फिर से उन्हीं रस्मों को निभाकर दोहराए सात वचन 


जैन सोशल ग्रुप प्लेटिनम द्वारा एक अनूठा कार्यक्रम रिवाह 2025 होटल सितारा ग्रांड में रखा गया। इसमें ग्रुप के सभी दंपत्ती सदस्यों का अपनी विवाह की यादों को पुनः दोहराते हुए विवाह की कुछ रस्मों को पुनः इस रिवाह कार्यक्रम के तहत किया गया। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…


उदयपुर। जैन सोशल ग्रुप प्लेटिनम द्वारा एक अनूठा कार्यक्रम रिवाह 2025 होटल सितारा ग्रांड में रखा गया। इसमें ग्रुप के सभी दंपत्ती सदस्यों का अपनी विवाह की यादों को पुनः दोहराते हुए विवाह की कुछ रस्मों को पुनः इस रिवाह कार्यक्रम के तहत किया गया। जैन सोशल ग्रुप प्लेटिनम के संस्थापक अध्यक्ष जितेंद्र हरकावत और ग्रुप अध्यक्ष पंकज जैन ने बताया कि ग्रुप के 65 दंपति सदस्यों की पहले वर निकासी हुई। इसमें सभी बैंड के साथ गानों पर थिरकते हुए पुनः होटल के स्वागत द्वार पहुंचे। जहां बारात का स्वागत सभी महिला सदस्यों ने किया। सभी की ग्रांड एंट्री करवाई गई। इसके पश्चात सभी दंपती सदस्यों की वरमाला एक-एक कर के उनके विवाह के फोटोग्राफ्स को एलइडी के माध्यम से प्रकाशित कर उन्हीं यादों के समक्ष पुनः वरमाला करवाई गई। वरमाला के बाद पंडित अंकित शास्त्री द्वारा 7 वचन करवाए गए और विदाई की रस्म भी निभाई गई।

बेस्ट ड्रेसअप के लिए पुरस्कृत किया 

ग्रुप परिवार के 12 तपस्वियों द्वारा की गई तपस्या के लिए अनुमोदना प्रपत्र और उपरणा ओढ़ाकर सम्मान किया गया। सचिव लोकेश जैन ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सभी सदस्यों की विवाह के समय की यादों को पुनर्जीवित करना था। मुख्य आकर्षण कार्यक्रम के तहत सभी सदस्यों को अपने विवाह के समय पहने गए वस्त्रों को पहनना था। आशीष वर्षा मेहता, कुलदीप शुभी धन्नावत, मनोज बिंदु जैन को बेस्ट ड्रेसअप के लिए पुरस्कृत किया गया।

इनकी उपस्थिति सम्मानीय रही 

कार्यक्रम में संस्थापक अध्यक्ष जितेन्द्र हरकावत, अध्यक्ष पंकज जैन, निवर्तमान अध्यक्ष विपिन जैन, आगामी अध्यक्ष तनुजय किकावत, सहसचिव राहुल अखावत, कोषाध्यक्ष हेमेंद्र जैन, पीआरओ एडमिन गीतेश जैन, पीआरओ ग्रीटिंग्स पंकज सुराणा, पूर्व अध्यक्ष प्रीतेश जैन, मुकेश चपलोत, आशीष रत्नावत, कार्यकारिणी सदस्य सहित 200 सदस्यों की उपस्तिथि रही, कार्यक्रम का संचालन आरजे लावण्या सोनिका जैन ने किया। आभार सचिव लोकेश जैन ने माना।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
1
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page