समाचार

जिनबिंब प्रतिष्ठा महोत्सव : मंगल घटयात्रा के साथ शुरू, भक्तों में भारी उत्साह


सारांश

 श्री अग्रवाल दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में पांच दिवसीय श्री चतुविशंति तीर्थंकर दिगंबर जिनबिंब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। महोत्सव की शुरुआत ध्वजारोहण एवं भव्य मंगल घटयात्रा के साथ हुई। पढ़िए शुभम जैन की रिपोर्ट…


आगरा। आचार्य श्री चैत्यसागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में रविवार से मोती कटरा स्थित श्री अग्रवाल दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में पांच दिवसीय श्री चतुविशंति तीर्थंकर दिगंबर जिनबिंब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। महोत्सव की शुरुआत ध्वजारोहण एवं भव्य मंगल घटयात्रा के साथ हुई। घटयात्रा में सौभाग्यशाली 51 महिलाएं केसरिया साड़ियों में अपने सिर पर कलश को शोभायमान किए थीं। इस दौरान भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला।

घटयात्रा में घोड़े, बग्घियां आदि आकर्षण का केंद्र रहे। घटयात्रा जैन मंदिर से शुरू होकर सिंधी बाजार, हीग की मंडी बाजार, मोती कटरा चौराहा होते हुए वापस जैन मंदिर पहुंची। यहां भक्तों ने विधानाचार्य के निर्देशन में मंत्रोच्चारण के साथ वेदी शुद्धि एवं मंडप शुद्धि एवं गर्भ कल्याणक की मांगलिक क्रियाएं संपन्न कीं। इसके बाद साय: 6:00 बजे भक्तों ने माता की गोदभराई की साथ ही श्रीजी की संगीतमय मंगल आरती की। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

निकलेगी जन्मकल्याणक शोभायात्रा

महोत्सव के दूसरे दिन सोमवार को श्री अग्रवाल दिगंबर जैन मंदिर मोती कटरा में तीर्थंकर बालक के जन्म की खुशी में भव्य जन्म कल्याणक शोभायात्रा निकाली जायेगी। इस अवसर पर पंचकल्याणक के मुख्य संयोजक राकेश जैन पर्देवाले, संयोजक विवेक जैन, उपसंयोजक अजीत प्रसाद जैन, अर्थसंयोजक अनंत जैन, मंदिर अध्यक्ष सत्यप्रकाश जैन, मंदिर मंत्री अनिल जैन चंदा कॉपी, कोषाध्यक्ष राजीव जैन, पदमचंद जैन, विकास जैन, ओमप्रकाश जैन, वीरेंद्र जैन, मीडिया प्रभारी शुभम जैन, हुकम जैन, विजय जैन, मोनू जैन, प्रेमलता जैन, राशि जैन, सोनम जैन, डॉली जैन, पायल जैन, बबीता जैन, बुलबुल जैन, बीना जैन और समस्त सकल दिगंबर जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित हैं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page