समाचार

जिनबिंब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महा महोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ का आगाज 21 फरवरी से : मुनि श्री आदित्य सागर जी के सानिध्य में होंगे विधान


जिनबिंब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ 21 फरवरी शुक्रवार से आरंभ हो रहा है।एरोड्रम रोड स्थित सुखदेव वाटिका सुखदेवनगर में होने वाले इस महा महोत्सव में मुनिश्री आदित्य सागर जी ससंघ में पंच कल्याणक होंगे। इंदौर से पढ़िए यह खबर…


इंदौर। श्री मज्जिनेंद्र 1008 नेमिनाथ (रजत और रत्न) जिनबिंब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ 21 फरवरी शुक्रवार से आरंभ हो रहा है। यह आयोजन 25 फरवरी तक चलेगा। एरोड्रम रोड स्थित सुखदेव वाटिका सुखदेवनगर में होने वाले इस महामहोत्सव में मुनि श्री आदित्य सागर जी, मुनिश्री अप्रमित सागर जी, मुनि श्री आराध्य सागर जी, मुनि श्री सहज सागर जी, क्षुल्लक श्री श्रेयस सागर जी का सानिध्य प्राप्त होगा। 21 फरवरी को गर्भ कल्याणक महोत्सव होगा। कार्यक्रम सुबह साढ़े 6 बजे से आरंभ होंगे। सुबह 8 बजे ध्वजारोहण विधि, मंडप उद्घाटन, प्रतिष्ठा मंडप, मंडप में भगवान विराजमान, अभिषेक, शांतिधारा, सुबह सवा 9 बजे मुनिश्री के प्रवचन, नवग्रह शांति हवन, गर्भ हवन दोपहर 1 बजे महायाग मण्डल विधान होगा। शाम को 6 बजे आरती और भक्ति, रात 8 बजे गर्भ कल्याणक का आयोजन होगा।

आगामी यह कार्यक्रम होंगे

22 फरवरी को जन्म कल्याणक, 23 फरवरी को दीक्षा कल्याणक, 24 फरवरी को ज्ञान कल्याणक, 25 फरवरी को मोक्ष कल्याणक मनाया जाएगा। श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर अंजनीनगर के अध्यक्ष देवेंद्र सोगानी, उपाध्यक्ष ऋषभ पाटनी, सचिव संजय मोदी आदि पदाधिकारियों ने बताया कि इसमें बड़ी संख्या में दिगम्बर जैन समाज के लोग इसमें पुण्यार्जक के रूप में शामिल होकर धर्मलाभ लेंगे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page